फोटो गैलरी

Hindi Newsरिटायरमेंट उम्र 58 होने की आशंका से कर्मचारी खफा

रिटायरमेंट उम्र 58 होने की आशंका से कर्मचारी खफा

सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को आशंका है कि केंद्र सरकार रिटायर होने की उम्र 60 साल से घटाकर 58 साल कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो कई लाख वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी दो साल पहले ही रिटायर हो जाएंगे। इस...

रिटायरमेंट उम्र 58 होने की आशंका से कर्मचारी खफा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 16 Dec 2014 10:37 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को आशंका है कि केंद्र सरकार रिटायर होने की उम्र 60 साल से घटाकर 58 साल कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो कई लाख वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी दो साल पहले ही रिटायर हो जाएंगे। इस मुद्दे पर इंडियन पब्लिक इम्प्लाइज फेडरेशन बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं।

उसका कहना है कि बड़ी तादाद में आईएएस व पीसीसी अधिकारी रिटायर होंगे। यूपी में तो अधिकांश प्रमुख सचिव रिटायर हो जाएंगे। दो साल पहले रिटायर किए जाने की आशंका इसलिए भी बढ़ रही है, क्योंकि हरियाणा में भाजपा सरकार ने कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र घटाकर पहले ही 58 साल कर दी है।

दिल्ली की बैठक में 20 जनवरी को बनेगी रणनीति
इंडियन पब्लिक इम्प्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष वी.पी. मिश्र का कहना है कि 20 जनवरी को दिल्ली में होने वाली बैठक में विभिन्न राज्यों के कर्मचारी संगठनों को बुलाया गया है। हमारा इरादा दिल्ली में फरवरी में बड़ी रैली कर केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को उजागर करना है। फेडरेशन के महामंत्री प्रेम चंद्र क र्मचारी संगठनों को लामबंद करने में जुटे हैं।

यूपी में रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की हो चुकी है कवायद
एक ओर केंद्र में रिटायर होने की उम्र घटाने की आशंका कर्मचारी संगठन जता रहे हैं तो यूपी में कुछ साल पहले रिटायर होने की उम्र 62 साल करने की कवायद हो चुकी है। यह कोशिश ऐन मौके पर अंजाम तक नहीं पहुंच सकी। बसपा की पिछली सरकार में पेंशन पर बढ़ते खर्च व रिटायर होने के वक्त दिए जाने वाले पैसा से बचाने के लिए रिटायर होने की उम्र 62 साल करने का शुरुआती प्रस्ताव तैयार हुआ था। मकसद चुनाव के  नजरिए से कर्मचारियों को रिझाना भी था लेकिन आईएएस लाबी के एतराज पर प्रस्ताव खारिज कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें