फोटो गैलरी

Hindi Newsईचागढ़ षडयंत्र की न्यायिक जांच होः अरविन्द

ईचागढ़ षडयंत्र की न्यायिक जांच होः अरविन्द

ईचागढ़ से झाविमो प्रत्याशी अरविंद सिंह ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुनाव के दिन हुई घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। अरविंद सिंह ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने षड्यंत्र कर घटना को...

ईचागढ़ षडयंत्र की न्यायिक जांच होः अरविन्द
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 10 Dec 2014 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

ईचागढ़ से झाविमो प्रत्याशी अरविंद सिंह ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुनाव के दिन हुई घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। अरविंद सिंह ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने षड्यंत्र कर घटना को अंजाम दिया है। आरोप लगाया कि इस मामले में जिला प्रशासन और चांडिल थाने ने एकतरफा कार्रवाई की है।

चुनाव को प्रभावित करने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधियों ने घटना में तीन भाइयों का नाम भी डाल दिया है, जो न्यायसंगत नहीं है। एक भाई विनायक सिंह तो शारीरिक रूप से विकलांग हैं, वहीं नवीन सिंह कभी चुनावी कार्य में नहीं रहे। बावजूद इसके इन लोगों का भी नाम केस में है। आरोप है कि धरनीधर सिंह मुंडा और मुरारी सिंह हत्या के मामलों के अभियुक्त हैं, जिन्हें प्रशासनिक शह मिली हुई है। यह सब राजनीतिक दबाव में हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें