फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी पूरी सत्ता अपने हाथ में चाहते हैं: राहुल

मोदी पूरी सत्ता अपने हाथ में चाहते हैं: राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए आज आरोप लगाया कि मोदी पूरी सत्ता अपने हाथ में चाहते हैं। राहुल ने अपने संसदीय क्षेत्र में मुंशीगंज...

मोदी पूरी सत्ता अपने हाथ में चाहते हैं: राहुल
एजेंसीThu, 04 Dec 2014 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए आज आरोप लगाया कि मोदी पूरी सत्ता अपने हाथ में चाहते हैं। राहुल ने अपने संसदीय क्षेत्र में मुंशीगंज के इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय के दस साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री जी की अलग सोच है कि उनके पास ही सारी सत्ता है। पूरा देश दिल्ली से चलता है और सभी कार्य दिल्ली से होते हैं और समूचा विकास दिल्ली से देखा जाता है।
     
उन्होंने कहा, मेरी सोच है कि जनता को पंचायती राज, मनरेगा, आरटीआई तथा भोजन और शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। राहुल ने कहा कि सरकार ने कहा है कि हर सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक गांव चुने। मैंने भी जगदीशपुर को गोद लिया लेकिन कल रात जब मैं वहां बैठा था तो मैंने सोचा कि मैं तो 750 गांवों का सांसद हूं। एक गांव नहीं बल्कि सभी 750 गांव आदर्श ग्राम के रूप में विकसित होने चाहिए।
     
यही हमारी और सरकार में मौजूद लोगों की सोच में फर्क है। हम महिलाओं और युवाओं को अधिकार देना चाहते हैं। उन्हें मजबूत बनाना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि जनता को देखना होगा कि उन्हें उनके अधिकार मिलें क्योंकि इससे देश के विकास में मदद मिलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें