देखिए जब नक्सलियों पर भारी पड़ा बेखौफ वोटरों का जोश
झारखंड की 20 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज कड़ी सुरक्षा में मतदान हो रहा है। छत्तीसगढ़ के सुकमा में कल हुए नक्सली हमले के बावजूद झारखंड के इन नक्सल प्रभावित इलाकों में वोटरों का...
झारखंड की 20 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज कड़ी सुरक्षा में मतदान हो रहा है। छत्तीसगढ़ के सुकमा में कल हुए नक्सली हमले के बावजूद झारखंड के इन नक्सल प्रभावित इलाकों में वोटरों का उत्साह देखते ही बन रहा है। "हिन्दुस्तान" के रिपोर्टर इन इलाकों की हर खबर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। "हिन्दुस्तान" की टीम झारखंड के नक्सल प्रभाव वाले इन इलाकों की ताजा खबर आप तक सबसे पहले पहुंचाने में लगी हुई है।
झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री-अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा के भाग्य का फैसला भी आज होगा। 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरण में होने वाले चुनाव का यह दूसरा चरण है। सभी 20 निर्वाचन क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किये गए हैं। इसमें से 16 सीटें जनजातियों के लिए आरक्षित हैं। कर्मियों से कर्मठतापूर्वक मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए कहा गया है। सात जिले में 223 उम्मीदवार हैं, जिनमें 35 महिलाएं हैं। कुल 44,31,900 वोटर हैं, जिसमें 21,72,982 महिलाएं हैं। कुल 5,048 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
photo1
photo2
photo3
photo4
photo5
photo6
photo7
photo8
photo9
photo10
photo11
photo12
photo13
photo14
photo15
photo16
photo17
photo18
photo19
photo20
photo21
photo22