फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली देश का दूसरा सबसे पसंदीदा शहर

दिल्ली देश का दूसरा सबसे पसंदीदा शहर

मुंबई देश के सबसे पसंदीदा शहर है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दूसरे नंबर पर है। एक ट्रैवल पत्रिका के सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला गया है। कोंडे नास्ट ट्रैवलर इंडिया ने अपने पाठकों के बीच एक साल तक...

दिल्ली देश का दूसरा सबसे पसंदीदा शहर
एजेंसीThu, 27 Nov 2014 09:27 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई देश के सबसे पसंदीदा शहर है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दूसरे नंबर पर है। एक ट्रैवल पत्रिका के सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

कोंडे नास्ट ट्रैवलर इंडिया ने अपने पाठकों के बीच एक साल तक सर्वेक्षण के बाद मुंबई को देश के सबसे पसंदीदा शहर का तमगा दिया है। दूसरे स्थान पर दिल्ली को रखा गया है। अन्य श्रेणियों को गोवा को सबसे पसंदीदा छुटिटयों में आराम करने के स्थान का दर्जा दिया गया है। केरल इस मामले में दूसरे स्थान पर है। कर्नाटक के कुर्ग को सबसे उभरते भारतीय गंतव्य का सम्मान मिला है। लेह-लद्दाख इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें