फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस में शामिल होंगी अभिनेत्री खुशबू

कांग्रेस में शामिल होंगी अभिनेत्री खुशबू

द्रमुक छोड़ने के करीब छह महीने बाद फिल्म अभिनेत्री खुशबू कांग्रेस में शामिल होंगी। तमिलनाडु कांग्रेस के प्रमुख ईवीकेएस इलनगोवन ने दिल्ली से कहा कि खुशबू नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की...

कांग्रेस में शामिल होंगी अभिनेत्री खुशबू
एजेंसीWed, 26 Nov 2014 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

द्रमुक छोड़ने के करीब छह महीने बाद फिल्म अभिनेत्री खुशबू कांग्रेस में शामिल होंगी। तमिलनाडु कांग्रेस के प्रमुख ईवीकेएस इलनगोवन ने दिल्ली से कहा कि खुशबू नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में हमारी पार्टी में शामिल होंगी।

कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि कई हिन्दी फिल्मों में भी काम कर चुकी इस लोकप्रिय तमिल अभिनेत्री के आने से पार्टी का मनोबल ऐसे समय में बढ़ेगा जब वरिष्ठ नेता जीके वासन ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ दी है।

विवाह पूर्व यौन संबंधों सहित कई विषयों पर विवादित बयान दे चुकीं खुशबू ने 16 जून को द्रमुक यह कहते हुए छोड़ी थी कि पार्टी नेताओं ने उनकी उपेक्षा की है। द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि को लिखे पत्र में, उन्होंने शिकायत की थी कि उनकी मेहनत को पार्टी में तवज्जो नहीं मिल रही। वह मई 2010 में द्रमुक में उस समय शामिल हुई थी जब यह पार्टी तमिलनाडु में सत्तारूढ़ थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें