फोटो गैलरी

Hindi Newsनेपाल बस दुर्घटना में मारे गए 32 में एक भारतीय

नेपाल बस दुर्घटना में मारे गए 32 में एक भारतीय

नेपाल में पिछले हफ्ते हुई एक भीषण बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है जिनमें एक भारतीय भी शामिल है। हालांकि, राहत कार्य आज तीसरे दिन भी जारी रहा। यह बस 50 से अधिक यात्रियों को लेकर...

नेपाल बस दुर्घटना में मारे गए 32 में एक भारतीय
एजेंसीSun, 23 Nov 2014 08:14 PM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल में पिछले हफ्ते हुई एक भीषण बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है जिनमें एक भारतीय भी शामिल है। हालांकि, राहत कार्य आज तीसरे दिन भी जारी रहा।

यह बस 50 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी। बृहस्पतिवार को पश्चिमी नेपाल में जाजरकोट जिले के पर्वतीय क्षेत्र में यह एक संकरी सड़क से फिसलकर भेरी नदी में गिर गई। दुर्घटना के पहले दिन अधिकारियों ने पांच लोगों के मारे जाने और करीब 45 अन्य के लापता होने की पुष्टि की थी। सड़क से करीब 80 मीटर नीचे गिरी बस पानी में पूरी तरह से डूब गई थी।

हिमालयन टाइम्स की खबर के मुताबिक मतकों में शामिल भारतीय बिहार के रक्सौल जिले का निवासी है। उसकी पहचान शकील मियां :29: के रूप में की गई है। जाजरकोट जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक 18 से अधिक यात्री अब भी लापता हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें