फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी मेरे राजनीतिक गुरु: उमा भारती

मोदी मेरे राजनीतिक गुरु: उमा भारती

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके राजनीतिक गुरु हैं और उन्हीं से उन्हें जन सेवा का गुरुमंत्र भी मिला है। भारती ने कहा कि जब वह मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री...

मोदी मेरे राजनीतिक गुरु: उमा भारती
एजेंसीThu, 20 Nov 2014 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके राजनीतिक गुरु हैं और उन्हीं से उन्हें जन सेवा का गुरुमंत्र भी मिला है। भारती ने कहा कि जब वह मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं, तब लगातार मोदी के संपर्क में रहती थीं। मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा से जुडे़ कार्यों में उन्हें जब भी कोई दिक्कत आती थी, वह समाधान के लिए  मोदी से सलाह लेतीं थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें