फोटो गैलरी

Hindi News मायवती मंत्रिमंडल में होंगे 4 नए मंत्री शामिल

मायवती मंत्रिमंडल में होंगे 4 नए मंत्री शामिल

मुख्यमंत्री मायावती के मंत्रिमंडल में गुरुवार को चार कैबिनेट मंत्री और शामिल होने जा रहे हैं। राजपाल त्यागी और सुभाष पांडेय नये कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल होंगे जबकि स्वतंत्र प्रभार के...

 मायवती मंत्रिमंडल में होंगे 4 नए मंत्री शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री मायावती के मंत्रिमंडल में गुरुवार को चार कैबिनेट मंत्री और शामिल होने जा रहे हैं। राजपाल त्यागी और सुभाष पांडेय नये कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल होंगे जबकि स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री फतेह बहादुर सिंह और रामहेतु भारती को प्रोन्नत करते हुए कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलायी जायेगी। राजभवन में गुरुवार शाम पांच बजे एक सादे समारोह में राज्यपाल टीवी राजेश्वर द्वारा मुख्यमंत्री मायावती की मौजूदी में चारों मंत्रियों को शपथ दिलायी जायेगी। गाजियाबाद की मुरादनगर सीट से हाल ही में हुए उपचुनाव में विजयी हुए राजपाल त्यागी और जौनपुर की मछली शहर सीट से विधायक सुभाष पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है। स्वतंत्र प्रभार के वन राज्यमंत्री फतेह बहादुर सिंह और निर्वाचन के स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री रामहेतु भारती को प्रोन्नत करते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मायावती के मंत्रिमंडल में अब 24 कैबिनेट मंत्री हो जाएंगे। साथ ही उनके मंत्रिमंडल में अब मंत्रियों की कुल संख्या 54 हो जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें