फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली के त्रिलोकपुरी में प्रतिबंध में ढील

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में प्रतिबंध में ढील

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में हिंसा की कोई ताजा घटना नहीं होने और छठ पूजा को देखते हुए बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक निषेधाज्ञा में छह घंटे के लिए ढील दी गई है। संयुक्त...

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में प्रतिबंध में ढील
एजेंसीWed, 29 Oct 2014 02:47 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में हिंसा की कोई ताजा घटना नहीं होने और छठ पूजा को देखते हुए बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक निषेधाज्ञा में छह घंटे के लिए ढील दी गई है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय बेनीवाल ने बताया, ‘‘इलाके में हालात शांतिपूर्ण हैं। निषेधाज्ञा में आज (बुधवार) अपराह्न् 12 से शाम छह बजे तक ढील रहेगी।’’

बेनीवाल ने कहा, ‘‘छठ पूजा को देखते हुए शाम चार से छह बजे के बीच ढील देना जरूरी थी, क्योंकि लोग इस दौरान पूजा-अर्चना के लिए घरों से निकलते और लौटते हैं।’’ निषेधाज्ञा आदेश में मंगलवार को अपराह्न् दो से पांच बजे तक ढील दी गई थी।

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दिवाली के दिन दो समुदायों के बीच हुई झड़प के कारण भड़के दंगे के बाद से निषेधाज्ञा लागू है, जिसके तहत लोगों को एक जगह एकत्र होने और कोई भी आंदोलन करने पर मनाही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें