फोटो गैलरी

Hindi Newsमहाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है भाजपा

महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है भाजपा

महाराष्ट्र में मोदी लहर पर सवार भाजपा 122 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। इसके साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वह सबसे बड़ी पार्टी एवं स्पष्ट विजेता बनकर उभर रही है, जबकि शिवसेना 62...

महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है भाजपा
एजेंसीSun, 19 Oct 2014 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में मोदी लहर पर सवार भाजपा 122 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। इसके साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वह सबसे बड़ी पार्टी एवं स्पष्ट विजेता बनकर उभर रही है, जबकि शिवसेना 62 सीटों के आसपास जीत सकती है।  288 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस अब तक 36 सीटों पर आगे चल रही है।
   
अब तक प्राप्त रुझानों में राकांपा 42 और कांग्रेस 41 सीटें जीत सकती हैं। जबकि मनसे 4 सीट और अन्य 16 सीटों पर आगे चल रहे हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र की दक्षिण कराड सीट से पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी विलासकाका उंदालकर से आगे चल रहे हैं।
   
बारामती से पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार आगे चल रहे हैं, जबकि तासगांव सीट से राज्य के पूर्व गह मंत्री आर आर पाटिल भाजपा के अजीत घोरपड़े से पीछे चल रहे हैं। तटीय कोंकण की कुदाल सीट से पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे शिवसेना के वैभव नाइक से पीछे चल रहे हैं।
   
दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की पुत्री एवं प्रदेश भाजपा कोर समिति की सदस्य पंकजा मुंडे परली सीट पर राकांपा के धनंजय मुंडे से आगे चल रही हैं। मुंबई में अंधेरी पश्चिम सीट पर भाजपा के अमित सातम कांग्रेस के अशोक भाउ जाधव से आगे चल रहे हैं। नासिक मध्य सीट पर भाजपा की देवयानी परांधे मनसे के वर्तमान विधायक वसंत गीते से आगे चल रहे हैं।

इगतपुरी सीट पर कांग्रेस के वर्तमान विधायक निर्मला गावित अपने निकटमत प्रतिद्वन्द्वी राकांपा के हिरामन खोसकर से पीछे चल रही हैं। प्राप्त रुझान के मुताबिक, नंदगांव सीट पर राकांपा के वर्तमान विधायक पंकज भुजबल भी पीछे चल रहे हैं।
    
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख माणिकराव ठाकरे के पुत्र राहुल ठाकरे यवतमाल सीट पर पीछे चल रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पुत्र राजेन्द्र उर्फ रावसाहब शेखावत (कांग्रेस) अमरावती सीट पर पीछे चल रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें