फोटो गैलरी

Hindi Newsसागर विवाद में तीसरा पक्ष दखल न दे: चीन

सागर विवाद में तीसरा पक्ष दखल न दे: चीन

दक्षिण चीन सागर विवाद को लेकर भारत-अमेरिका द्वारा चिंता जताने पर बुधवार को चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। चीन ने कहा कि समुद्री विवाद पर संबंधित पक्षों को ही सीधे हल निकालना चाहिए। इसमें कभी भी तीसरे...

सागर विवाद में तीसरा पक्ष दखल न दे: चीन
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 09 Oct 2014 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण चीन सागर विवाद को लेकर भारत-अमेरिका द्वारा चिंता जताने पर बुधवार को चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। चीन ने कहा कि समुद्री विवाद पर संबंधित पक्षों को ही सीधे हल निकालना चाहिए। इसमें कभी भी तीसरे पक्ष को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग लेई ने 30 सितंबर को वाशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा दक्षिण चीन सागर पर दिए संयुक्त बयान पर प्रतिक्रिया दी। दोनों देशों ने पहली बार इस मुद्दे पर चर्चा की थी। चीनी विदेश मंत्रालय की देर से आई प्रतिक्रिया पर लेई ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय एक अक्तूबर से शुरू हुए एक हफ्ते के राष्ट्रीय दिवस अवकाश के बाद बुधवार को औपचारिक रूप से दोबारा खुला है। चीन सागर के मुद्दे पर सतर्कता से टिप्पणी करते हुए प्रवक्ता ने केवल समुद्री विवाद पर बाहरी हस्तक्षेप को लेकर चीन के लंबे समय से चले आ रहे रुख को दोहराया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें