फोटो गैलरी

Hindi Newsओडिशा में चक्रवाती तूफान की आशंका से अलर्ट

ओडिशा में चक्रवाती तूफान की आशंका से अलर्ट

ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान की संभावना के तहत मंगलवार को राज्य के 30 में से 16 जिलों को अलर्ट जारी किया। तेनासेरिम तट और पड़ोस के अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद अलर्ट जारी किया...

ओडिशा में चक्रवाती तूफान की आशंका से अलर्ट
एजेंसीTue, 07 Oct 2014 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान की संभावना के तहत मंगलवार को राज्य के 30 में से 16 जिलों को अलर्ट जारी किया। तेनासेरिम तट और पड़ोस के अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद अलर्ट जारी किया गया है।

उप विशेष राहत आयुक्त प्रभात रंजन महापात्र ने कहा कि उन्होंने संभावित चक्रवात के लिए 16 जिलों के जिलाधिकारियों को सचेत रहने को कहा है। साथ ही 14 अन्य जिलों के जिलाधिकारियों से भी उभरती स्थिति के प्रति सतर्क रहने को कहा है। जिलाधिकारियों से यह भी कहा गया कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि सभी सरकारी कर्मचारी अपनी तैनाती की जगह उपस्थित रहें। जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दें। उन्होंने कहा कि ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ)और दमकल सेवाकर्मियों से किसी भी परिस्थति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, तेनासेरिम तट और पास के अंडमान सागर के पास सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह सुबह साढ़े आठ बजे उत्तर अंडमान सागर और उसके आसपास गोपालपुर से तकरीबन 1380 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में केंद्रित था।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें