फोटो गैलरी

Hindi News डिफेंस एकेडमी जसा होगा पुलिस विवि

डिफेंस एकेडमी जसा होगा पुलिस विवि

ेंद्र प्रस्तावित राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय देश में अपने किस्म का पहला विश्वविद्यालय होगा। इसमें आंतरिक सुरक्षा से जुड़े अनेक विषय पढ़ाये जायेंगे। नेशनल डिफेंस एकैडमी (एनजीए) की तर्ज पर स्थापित...

 डिफेंस एकेडमी जसा होगा पुलिस विवि
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ेंद्र प्रस्तावित राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय देश में अपने किस्म का पहला विश्वविद्यालय होगा। इसमें आंतरिक सुरक्षा से जुड़े अनेक विषय पढ़ाये जायेंगे। नेशनल डिफेंस एकैडमी (एनजीए) की तर्ज पर स्थापित होने वाले विश्वविद्यालय में स्नातक ,स्नातकोत्तर और पीएचडी तक की पढ़ाई होगी। नेशनल पुलिस एकैडमी, सीआरपीएफ एकैडमी ,बीएसएफ एकैडमी सहित इंटरनल सिक्योरिटी और नेशनल इंडस्ट्रीा एकैडमी आदि को राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्याल से संबद्ध किया जायेगा। विगत गुरुवार को मंत्रिमंडल ने पुलिस विश्वविद्यालय स्थापित करने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर सहमति दी थी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की मदद से खोले जाने वाले इस विश्वविद्यालय में देश में बढ़ती आतंकवादी घटनायें, संगठित और असंगठित अपराधों के साथ साम्प्रदायिक दंगे,भीड़ का मनोविज्ञान और उसका प्रबंधन, अनुसंधान, साइबर अपराध, मानवाधिकार व अतिविशिष्ट व्यक्ितयों की सुरक्षा के अलावा तेजी से पनपते आर्थिक अपराध आदि विषयों की शिक्षा दी जायेगी। स्नातक स्तरीय पाठयक्रमों में पुलिस साइंस के अलावा दिनों-दिन उभरते सुरक्षा खतरों की शिक्षा भी उपलब्ध कराई जायेगी। आत्महत्या के प्रति युवाओं में बढ़ते रुझान, बलात्कार और तलाक की बढ़ती प्रवृत्ति आदि विषयों पर पीएचडी करने वाले युवाओं से शोध कराया जायेगा। इसके लिए विदेशी पाठ्य सामग्रियों की मदद ली जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें