फोटो गैलरी

Hindi News जलवायु परिवर्तन पर समझौता अगले साल!

जलवायु परिवर्तन पर समझौता अगले साल!

संयुक्त राष्ट्र के मौसम बदलाव विभाग के प्रमुख राजेंद्र पचौरी ने कहा है कि वर्तमान समय में जारी वार्ता इसी गति से जारी रही तो वर्ष 200तक विश्व के प्रमुख देशों के बीच जलवायु परिवर्तन समझौता संभव हो...

 जलवायु परिवर्तन पर समझौता अगले साल!
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र के मौसम बदलाव विभाग के प्रमुख राजेंद्र पचौरी ने कहा है कि वर्तमान समय में जारी वार्ता इसी गति से जारी रही तो वर्ष 200तक विश्व के प्रमुख देशों के बीच जलवायु परिवर्तन समझौता संभव हो सकता है। विश्व के प्रमुख देशों के अगले वर्ष के अंत तक क्योटो संधि के लिए एक नई संधि तैयार करने पर सहमति जताने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने गत मार्च में बातचीत शुरू की। पचौरी ने रविवार को यहां आयोजित एशियाई विकास बैंक की वार्षिक बैठक में कहा, ‘यदि बातचीत इसी गति से जारी रही तो हम एक ऐसा समझौता कर पाएंगे जो हमारी आपसी सहमति पर आधारित होगा।’ उन्होंने कहा कि एक वर्ष में ग्लोबल वार्मिंग पर व्यापक जागरुकता का निर्माण हुआ जिससे अमेरिका जैसे विकसित देशों पर भी दबाव बढ़ा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें