फोटो गैलरी

Hindi Newsभागवत का भाषण दिखाने पर बवाल

भागवत का भाषण दिखाने पर बवाल

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के विजयदशमी भाषण को दूरदर्शन पर दिखाए जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस और वामपंथी दलों इसे सरकारी चैनल का दुरुपयोग करार दिया है। वहीं भाजपा...

भागवत का भाषण दिखाने पर बवाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 04 Oct 2014 12:38 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के विजयदशमी भाषण को दूरदर्शन पर दिखाए जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस और वामपंथी दलों इसे सरकारी चैनल का दुरुपयोग करार दिया है। वहीं भाजपा ने इस प्रसारण को सही ठहराया।

कांग्रेस प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने करीब घंटे भर के इस प्रसारण को एक खतरनाक परंपरा बताया। भाकपा के महासचिव डी राजा ने कहा कि दूरदर्शन को आरएसएस का मुखपत्र बनने की इजाजत देने के लिए केंद्र को स्पष्टीकरण देना चाहिए। उधर, संघ का बचाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने कहा कि लोग संघ प्रमुख को सुनना चाहते हैं। सवाल तो ये उठना चाहिए कि अब तक इस कार्यक्रम को क्यों नहीं दिखाया जाता था।

गुहा ने सबसे पहले दर्ज किया था विरोध : इतिहासकार रामचन्द्र गुहा ने भाषण के प्रसारण को लेकर सबसे पहले ट्वीट कर विरोध जताया। गुहा ने कहा, अगर ऐसा होता रहा तो आने वाले समय में इमाम और पादरी भी इसकी मांग करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें