महात्मा गांधी के सपनों के भारत का निर्माण करें: नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सुबह स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करने से पहले राजघाट पर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उन्होंने देशवासियों...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सुबह स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करने से पहले राजघाट पर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उन्होंने देशवासियों से राष्ट्रपिता के सपनों के भारत के निर्माण में सहयोग करने को कहा।
मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ''मैं महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं।'' उन्होंने कहा, ''गांधीजी के विचार एवं विश्वास आज भी हमारे लिए प्रेरणा के महान स्रोत हैं। चलिए हम सभी गांधीजी के सपनों के भारत का निर्माण करने के लिए स्वयं को समर्पित करें।' मोदी ने कहा कि 2019 तक स्वच्छ भारत का निर्माण महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रेष्ठ श्रद्धांजलि होगी।