फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनम कपूर बनेगी राजनेता

सोनम कपूर बनेगी राजनेता

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री और अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर सिल्वर स्क्रीन पर राजनेता का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।         बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और...

सोनम कपूर बनेगी राजनेता
एजेंसीWed, 24 Sep 2014 01:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री और अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर सिल्वर स्क्रीन पर राजनेता का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।
       
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्मकार अनिल कपूर उपन्यास 'बैटल ऑफ बित्तौरा' पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। बताया जाता है कि अनिल कपूर ने अनुजा चौहान के सुप्रसिद्ध उपन्यास बैटल ऑफ बित्तौरा के अधिकार खरीद लिये है और वह उस पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं।
       
बताया जाता है कि बैटल फॉर बित्तौरा दो राजनेताओं के बीच प्रेम की कहानी है जो आपस में प्यार करते हैं लेकिन एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं। चर्चा है कि इस फिल्म के लिये अनिल कपूर ने अपनी सुपुत्री सोनम कपूर का चयन किया है वहीं सोनम कपूर के अपोजिट अभिनेता की तलाश की जा रही है। सोनम का कहना है कि वह इस फिल्म में काम करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। यह एक शानदार कहानी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें