फोटो गैलरी

Hindi Newsदही-मछली साथ खाने की गलती न करें

दही-मछली साथ खाने की गलती न करें

सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान अपनाना ही काफी नहीं है। सही आहार को साथ में लेना भी बेहद जरूरी है। दो गलत वस्तुएं एक साथ खाने पर आपकी जान पर भी आफत आ सकती है। पूड़ी और दही: पूड़ी और पराठों के साथ...

दही-मछली साथ खाने की गलती न करें
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 24 Sep 2014 10:20 AM
ऐप पर पढ़ें

सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान अपनाना ही काफी नहीं है। सही आहार को साथ में लेना भी बेहद जरूरी है। दो गलत वस्तुएं एक साथ खाने पर आपकी जान पर भी आफत आ सकती है।

पूड़ी और दही: पूड़ी और पराठों के साथ दही खाना खतरनाक हो सकता है। दरअसल, दही फैट को पचाने की प्रक्रिया में रुकावट डालता है। इससे शरीर को वो ऊर्जा नहीं मिल पाती है, जो फैट से मिलनी चाहिए।

खाने के बाद मीठा: अक्सर लोग खाने के बाद मीठा खाते हैं, ताकि खाना आसानी से पच जाए। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो ग्लूकोज शरीर में सबसे पहले पचता है। इसके बाद प्रोटीन और वसा का नंबर आता है। ग्लूकोज को पचाते-पचाते पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है। इससे खाना लंबे समय तक पेट में बना रहता है।

मछली और दही: मछली की तासीर गर्म होती है, जबकि दही की ठंडी। दोनों चीजें एक साथ खाने से व्यक्ति त्वचा संबंधी रोगों, एसिडिटी और एलर्जी का शिकार हो सकता है। इसकी जान भी जा सकती है।

खाने के साथ फल: खट्टे फल अगर खाने के साथ खाएं जाएं तो पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे कब्ज, डायरिया और अपच की शिकायत हो सकती है।

दूध और नमकीन: दूध में विटामिन और मिनरल के अलावा प्रोटीन व लैक्टोज भी पाया जाता है। नमक प्रोटीन और लैक्टोज के साथ क्रिया कर सकता है, जिससे शरीर को दूध में मौजूद पोषक तत्व सोखने में परेशानी हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें