फोटो गैलरी

Hindi News झारखंड में नक्सली हमले में पुलिसकर्मी की मौत

झारखंड में नक्सली हमले में पुलिसकर्मी की मौत

झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार को हुए एक नक्सली हमले में पुलिस उप निरीक्षक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दिन के ग्यारह बजे भारतीय कम्युनिस्ट...

 झारखंड में नक्सली हमले में पुलिसकर्मी की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार को हुए एक नक्सली हमले में पुलिस उप निरीक्षक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दिन के ग्यारह बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) संगठन से जुड़े नक्सलियों ने पुलिस उप निरीक्षक कोलिबार पूर्ति पर उस समय हमला कर दिया जब वह दो पुलिस कांस्टेबल के साथ सड़क मार्ग से रांची जा रहे थे। हमले में पुलिस उप निरीक्षक की मौत हो गई और दो कांस्टेबल समेत जीप का चालक घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मियों को हजारीबाग अस्पताल में भर्ती किया गया है। गौरतलब है कि राज्य के 24 जिलों में से 18 जिले नक्सली हिंसा की चपेट में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें