फोटो गैलरी

Hindi Newsउपचुनाव के खराब नतीजों से हताश नहीं हों: अमित शाह

उपचुनाव के खराब नतीजों से हताश नहीं हों: अमित शाह

उपचुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हताश नहीं हों। वे चार राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे और इसके लिए वे...

उपचुनाव के खराब नतीजों से हताश नहीं हों: अमित शाह
एजेंसीWed, 17 Sep 2014 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

उपचुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हताश नहीं हों। वे चार राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे और इसके लिए वे कांग्रेस-मुक्त भारत के एजेंडा पर आगे बढ़ें।

शाह ने कहा कि कुछ चुनाव नतीजे आए हैं। विपक्ष अभिभूत है। उन्हें लगता है कि कुछ बहुत अच्छी चीज हुई है क्योंकि कुछ जगहों पर भाजपा परास्त कर दी गई है। लेकिन वे नहीं देख सकते हैं कि हमने असम में अपना खाता खोला है, वे नहीं देख सकते कि हम बंगाल में जीते हैं।

लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के महज चार माह बाद भाजपा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के अपने गढ़ों में हुए कुछ उप-चुनावों में बुरी तरह से हार गई। उसे 23 विधानसभा सीटों में से 13 सीटें खोनी पड़ी। इन उपचुनावो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा था।

शाह ने कहा कि मित्रों इन उपचुनाव नतीजों को मत देखें। चार राज्यों में चुनाव हैं। आप देखेंगे कि भाजपा इन राज्यों में जबरदस्त बहुमत से चुनाव जीतेगी और कांग्रेस मुक्त भारत का हमारा एजेंडा आगे बढ़ेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें