फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिका ने आतंकी हमले की बरसी पर पीड़ितों को याद किया

अमेरिका ने आतंकी हमले की बरसी पर पीड़ितों को याद किया

अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 को हुए आतंकी हमले की 13वीं बरसी पर गुरुवार को न्यूयॉर्क एवं वाशिंगटन में कुछ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति बराक ओबामा, उनकी पत्नी मिशेल और उप राष्ट्रपति जो...

अमेरिका ने आतंकी हमले की बरसी पर पीड़ितों को याद किया
एजेंसीThu, 11 Sep 2014 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 को हुए आतंकी हमले की 13वीं बरसी पर गुरुवार को न्यूयॉर्क एवं वाशिंगटन में कुछ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति बराक ओबामा, उनकी पत्नी मिशेल और उप राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में कुछ पल मौन रखा। इस मौके पर उनके साथ व्हाइट हाउस के करीब 300 कर्मचारी भी उपस्थित थे। वाशिंगटन में झंडों को आधा झुका दिया गया था।

इसके बाद ओबामा अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन पहुंचे। हमले के दौरान आतंकवादियों ने पेंटागन की इमारत को भी निशाना बनाया था। न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड टावर पर हमले में मारे गए लोगों के परिजन भी ग्राउंड जीरो पहुंचे और अपने प्रियजनों को याद किया।

ग्राउंड जीरो के निकट स्थानीय समयानुसार सुबह 8:46 बजे कुछ क्षण का मौन रखा गया। इसके बाद परिजनों ने यहां मारे गए करीब 3,000 लोगों के नाम पढ़ने की प्रक्रिया शुरू की। यहां हमले की बरसी के मौके पर न्यूयॉर्क स्थित 9/11 संग्रहालय को खोला जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें