फोटो गैलरी

Hindi Newsआईएम का संदिग्ध सदस्य एजाज गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में भेजा

आईएम का संदिग्ध सदस्य एजाज गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में भेजा

इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध सदस्य एजाज शेख को दिल्ली पुलिस ने रेलवे पुलिस के सहयोग से आज तड़के तीन बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन से उठाया है। वह पुणे का रहने वाला है। मुरादाबाद से ट्रेन से सहारनपुर आ रहा...

आईएम का संदिग्ध सदस्य एजाज गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में भेजा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 06 Sep 2014 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध सदस्य एजाज शेख को दिल्ली पुलिस ने रेलवे पुलिस के सहयोग से आज तड़के तीन बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन से उठाया है। वह पुणे का रहने वाला है। मुरादाबाद से ट्रेन से सहारनपुर आ रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने देवबंद के आसपास तीन अन्य साथियों के होने की जानकारी दी है। तीनों संदिग्धों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

इसके पहले आईएम के आतंकी फैजान अहमद सुल्तान को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। फैजान ने देवबंद से धार्मिक पुस्तकें भी खरीदी थीं। उसका बेटा देवबंद के एक मदरसे में पढ़ता था। उससे भी पूछताछ की गई थी। आईएम के यासिन भटकल, रियाज भटकल और इकबाल भटकल समेत कई संदिग्धों के भी पश्चिमी यूपी से कनेक्शन रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एसएन श्रीवास्तव का दावा है कि आईएम के एक संदिग्ध सदस्य एजाज शेख को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। उनका कहना है कि वह जामा मस्जिद हमले सहित कई आतंकी हमले में वह शामिल था।

पुलिस के अनुसार, शेख पुणे का निवासी है। वह तकनीकी विशेषज्ञ माना जाता है और इंडियन मुजाहिदीन का महत्वपूर्ण सदस्य है। वह लंबे समय से फरार था और एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम ने उसे पकड़ा। शेख की गिरफ्तारी आईएम के लिए एक और बड़ा झटका है। इस साल मार्च में इंडियन मुजाहिदीन के भारत ऑपरेशंस प्रमुख तहसीन अख्तर उर्फ मोनू को विशेष प्रकोष्ठ ने भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था।

एजाज मुरादाबाद से सहारनपुर आ रहा था

इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी एजाज शेख को दिल्ली पुलिस ने रेलवे पुलिस के सहयोग से शनिवार तड़के तीन बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन से उठाया है। वह पुणे का रहने वाला है।

वह मुरादाबाद से ट्रेन से सहारनपुर आ रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने देवबंद के आसपास तीन अन्य साथियों के होने की जानकारी दी है। तीनों संदिग्धों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

सहारनपुर में आईएम के स्लीपिंग मॉड्यूल्स होने की आशंकाओं पर स्टोरी करा रहे हैं। स्थानीय पुलिस की सूचना ली जाएगी और इनपुट मिलने पर डिटेल स्टोरी होगी। राहुल गांधी ने भी मुजफरनगर के राहत शिविरों में आतंकियों के होने का जिक्र किया था।

इसके पहले आइएम के आतंकी फैजान अहमद सुल्तान को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। फैजान ने देवबंद से धार्मिक पुस्तकें भी खरीदी थीं। उसका बेटा देवबंद के एक मदरसे में पढ़ता था। उससे भी पूछताछ की गई थी। आइएम के यासिन भटकल, रियाज भटकल और इकबाल भटकल समेत कई आतंकियों के भी वेस्ट यूपी से कनेक्शन रहे हैं। वेस्ट यूपी की आतंकी घटनाओं और हालत पर कई खबरें दी जाएंगी।

10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

यहां एक अदालत ने शनिवार को इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध सदस्य एजाज शेख को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया जिसे यहां संगठन के संदिग्ध सदस्यों द्वारा कथित रूप से एक अवैध हथियार कारखाना खोलने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

इंडियन मुजाहिदीन के पाकिस्तान में रह रहे फरार सदस्य मोहसिन चौधरी के रिश्तेदार 27 वर्षीय शेख को अदालत में पेश किया गया और दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने उससे 15 दिन हिरासत में पूछताछ की इजाजत मांगी और कहा कि संगठन के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाने के लिए उससे पूछताछ जरूरी है।

पुलिस ने कहा कि एजाज शेख की संलिप्तता का पता लगाने के लिए, संगठन में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल आईएम के अन्य सदस्यों की पहचान करने और संगठन के सदस्यों द्वारा रची गई पूरी साजिश का खुलासा करने के लिए शेख से लगातार पूछताछ जरूरी है।

पुलिस ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किये गये आरोपी ने बताया है कि वह आईएम का सक्रिय सदस्य है और पिछले कई साल से संगठन की अनेक आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस ने अदालत को बताया कि उसके पास से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पेन ड्राइव मिले हैं और उसने कबूल किया है कि वह चौधरी तथा आईएम के सह-संस्थापकों इकबाल भटकल तथा रियाज भटकल के निर्देशों पर काम कर रहा था जो पाकिस्तान में रहते हैं।

पुलिस ने कहा कि आरोपी से मिले लैपटॉप, मोबाइल फोन और पेन ड्राइव का विश्लेषण किया जाना है और संगठन की भविष्य की योजनाओं के बारे में सही जानकारी पाने के लिए आरोपी का इनसे सामना कराना जरूरी है। शेख की तरफ से वकील एम एस खान और अकरम खान ने पुलिस की दलील का विरोध करते हुए कहा कि उसका नाम आज तक किसी जांच में कहीं नहीं आया है और उसे केवल इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह चौधरी का रिश्तेदार है। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पुणे निवासी शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें