फोटो गैलरी

Hindi News नाइजीरिया में अपह्त चीन के तीनों नागरिक मुक्त कराए गए

नाइजीरिया में अपह्त चीन के तीनों नागरिक मुक्त कराए गए

नाइजीरिया में बंधक बनाए गए चीन के तीनों नागरिकों को शनिवार को अपहरणकर्ताआें के चंगुल से रिहा करा लिया गया। चीन के विदेश मंत्रालय की आेर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाइजीरिया में चीन की एक...

 नाइजीरिया में अपह्त चीन के तीनों नागरिक मुक्त कराए गए
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नाइजीरिया में बंधक बनाए गए चीन के तीनों नागरिकों को शनिवार को अपहरणकर्ताआें के चंगुल से रिहा करा लिया गया। चीन के विदेश मंत्रालय की आेर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाइजीरिया में चीन की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत इन कर्मचारियों को अपहरण के दो दिन बाद रिहा करा लिया गया है। मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है कि वेतन और कोम करने के हालात पर विवाद के कारण इनका अपहरण कर लिया गया था। हालांकि बयान में रिहाई के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है सिर्फ इतना कहा गया है कि तीनों नागरिक पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। इस बीच एक नाइजीरियाई अधिकारी ने इस अपहरण कांड के पीछे एक वाहन चालक का हाथ होने की आशंका जाहिर की है। यह भी पता चला है कि उक्त चालक कंपनी में कार्यरत नाइजीरियाई कर्मचारियों के लिए काम करता है। अधिकारी ने भी विस्तृत जानकारी देने से इंकार करते हुए सिर्फ मामले की जांच चलने की बात कही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें