फोटो गैलरी

Hindi Newsकेंद्रीय मंत्री तोमर को काला झंडा दिखाने पर झड़प

केंद्रीय मंत्री तोमर को काला झंडा दिखाने पर झड़प

झारखंड की राजधानी रांची में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को जेएमएम कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया। आज सुबह हुई इस घटना के बाद भाजपा और जेएमएम कार्यकर्ताओं में झड़प हुई और कई लोग घायल हो...

केंद्रीय मंत्री तोमर को काला झंडा दिखाने पर झड़प
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 23 Aug 2014 11:47 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की राजधानी रांची में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को जेएमएम कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया। आज सुबह हुई इस घटना के बाद भाजपा और जेएमएम कार्यकर्ताओं में झड़प हुई और कई लोग घायल हो गए।

गौरतलब है कि रांची में पिछले दिनों आयोजित प्रधानमंत्री की रैली में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोगों ने कई बार हूटिंग की गई थी। हेमंत सोरेन गो बैक के साथ मोदी-मोदी के नारे भी लग रहे थे।

इसके विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया और जेएमएम ने कहा था कि पार्टी किसी भी केंद्रीय मंत्री को झारखंड में प्रवेश नहीं करने देगा।

इससे पहले हरियाणा में ऐसी घटना घट चुकी थी। हरियाणा के कैथल में नैशनल हाई-वे के शिलान्यास कार्यक्रम में जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा लोगों को संबोधित कर रहे थे, उसी समय मोदी समर्थकों ने हुड्डा की हूटिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद हुड्डा ने घोषणा की कि वह अब कभी भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ किसी कार्यक्रम में नहीं जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें