फोटो गैलरी

Hindi News'चव्हाण का पीएम के समारोह के बहिष्कार का फैसला गलत'

'चव्हाण का पीएम के समारोह के बहिष्कार का फैसला गलत'

महाराष्ट्र में भाजपा ने आज मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के उस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर में होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार करने की बात कही...

'चव्हाण का पीएम के समारोह के बहिष्कार का फैसला गलत'
एजेंसीThu, 21 Aug 2014 12:48 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में भाजपा ने आज मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के उस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर में होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार करने की बात कही है। इसके साथ ही भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को इस बात का आत्ममंथन करना चाहिए कि लोग राज्य के नेतत्व से नाखुश क्यों हैं।
    
मोदी ने आज नागपुर में एक मेट्रो परियोजना के लिए भूमि पूजन करना है। भाजपा नेता विनोद तावडे ने कहा, जब मुख्यमंत्री (चव्हाण) विदर्भ गए तो किसानों ने उनका विरोध किया। वे भाजपा कार्यकर्ता नहीं थे। कांग्रेस को यह आत्ममंथन करना चाहिए कि आम आदमी राज्य के नेतृत्व से इतना नाखुश क्यों है।

महाराष्ट्र विधानपरिषद में विपक्ष के इस नेता ने कहा, यह हैरान करने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार कर रहे हैं। मैंने उनसे कल भी बात की और उन्हें कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कहा। कांग्रेस शासित राज्यों में मोदी की उपस्थिति वाले समारोहों में सवालों की घटनाओं पर उग्र रूख अपनाते हुए चव्हाण ने कल कहा था कि वे नागपुर में आज होने वाले समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे।
    
शनिवार को सोलापुर में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री ने चार लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 का उदघाटन किया था। यहां चव्हाण को बीच में ही अपनी बात रोकनी पड़ी थी क्योंकि भाजपा के समर्थकों ने कथित तौर पर मोदी का नाम जपना शुरू कर दिया था।

चव्हाण ने कहा था, कांग्रेस शासित राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों में देश के संघीय ढांचे को खोखला किया जाता रहा है। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मौजूद थे। भाजपा के राज्य प्रवक्ता माधव भंडारी ने भी मुख्यमंत्री के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह विदर्भ क्षेत्र के लोगों का अपमान है। उन्होंने कहा, आज के समारोह का बहिष्कार करना उनके :चव्हाण के: लिए अनुपयुक्त है। कांग्रेस ने हमेशा विदर्भ के लोगों के साथ अन्याय किया है। आज, क्षेत्र के लोगों के लिए शुरू किए गए विकास कार्य का बहिष्कार करके, उन्होंने एक बार फिर लोगों का अपमान किया है।
     
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक समारोह के दौरान, चव्हाण ने प्रधानमंत्री के समक्ष बोलते हुए एक राजनैतिक भाषण देने की कोशिश की। इसे लोगों ने पसंद नहीं किया और इसपर प्रतिक्रिया दी। लेकिन कांग्रेस आम आदमी की भावनाओं को समझने में विफल रही है।
    
भंडारी ने कहा, वे नागपुर के समारोह का बहिष्कार सिर्फ इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वे इस बात से नाराज हैं कि लोगों ने हाल के आम चुनावों में सभी दस लोकसभा सीटें (विदर्भ क्षेत्र में) भाजपा-शिवसेना के गठबंधन को दे दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें