फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार में स्थिति और गंभीर

बिहार में स्थिति और गंभीर

बिहार की नदियों में आई बाढ़ ने 5 और जिले अररिया, पूर्वी चंपारण, खगडिया, पटना और शेखपुरा को भी चपेट में ले लिया है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक सूबे के 525 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 504 नावों को...

बिहार में स्थिति और गंभीर
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 19 Aug 2014 11:04 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार की नदियों में आई बाढ़ ने 5 और जिले अररिया, पूर्वी चंपारण, खगडिया, पटना और शेखपुरा को भी चपेट में ले लिया है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक सूबे के 525 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

504 नावों को राहत कार्य में लगाया गया है। दस पशु शिविर भी खोले गए हैं। इन जिलों में भी अलर्ट जारी करने के साथ ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। सबसे अधिक नालंदा जिले में सात लाख लोग प्रभावित हैं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बाढ़ के पानी में डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई। छह के शव बरामद कर लिए गए हैं। उधर गोपालगंज के रामचंद्रापुर-बंजरिया गांव में गंडक नदी रिंग बांध को 40 फुट तक अपने साथ बहा ले गई। जहानाबाद में काजीसराय-बिशुनगंज नहर पथ पर तटबंध टूट गया है। भोजपुर में गंगा उफान पर है। उधर सीतामढ़ी में बागमती कई जगहों पर अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें