फोटो गैलरी

Hindi Newsबादल ने लोगों से पंजाब को प्रगतिशील बनाने को कहा

बादल ने लोगों से पंजाब को प्रगतिशील बनाने को कहा

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्य के लोगों से प्रदेश को जीवंत और प्रगतिशील बनाने और इसे बेरोजगारी, गरीबी और निरक्षरता की बुराई से मुक्त बनाने का शपथ लेने की अपील की। यादविन्द्र स्कूल के...

बादल ने लोगों से पंजाब को प्रगतिशील बनाने को कहा
एजेंसीSat, 16 Aug 2014 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्य के लोगों से प्रदेश को जीवंत और प्रगतिशील बनाने और इसे बेरोजगारी, गरीबी और निरक्षरता की बुराई से मुक्त बनाने का शपथ लेने की अपील की।

यादविन्द्र स्कूल के मैदान में 68वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने देश की आजादी के संघर्ष में पंजाब के लोगों के बलिदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शहीदों ने अभूतपूर्व बलिदान दिया जो आने वाली पीढियों का मार्गदर्शन करने के लिए उर्जा स्रोत के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जालंधर के पास विश्वस्तरीय जंग ए आजादी स्मारक स्थापित करेगी जिस पर 200 करोड़ रुपये की लागत आयेगी।

बादल ने कहा कि अमृतसर के पास सात एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक युद्ध नायक संग्रहालय बनाया जा जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से पंजाब को आदर्श राज्य बनाने का संकल्प लेने को कहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें