फोटो गैलरी

Hindi Newsसैफ का पद्मश्री वापस नहीं लिया जा रहा है करीना

सैफ का पद्मश्री वापस नहीं लिया जा रहा है: करीना

अभिनेता सैफ अली खान के पद्मश्री सम्मान को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच उनकी अभिनेत्री पत्नी करीना कपूर खान ने दावा किया कि उनके पति से यह सम्मान लिए जाने की केंद्र की कोई योजना नहीं...

सैफ का पद्मश्री वापस नहीं लिया जा रहा है: करीना
एजेंसीSun, 10 Aug 2014 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेता सैफ अली खान के पद्मश्री सम्मान को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच उनकी अभिनेत्री पत्नी करीना कपूर खान ने दावा किया कि उनके पति से यह सम्मान लिए जाने की केंद्र की कोई योजना नहीं है।
   
करीना ने अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' के प्रचार समारोह में कहा, सरकार की सैफ का पद्मश्री वापस लेने की कोई योजना नहीं है। सरकार पहले एक पत्र जारी कर चुकी है जिसमें कहा गया है कि वे पद्मश्री वापस नहीं ले रहे हैं। यह पत्र सामने आ चुका है और मेरा मानना है कि मीडिया को यह पत्र मिल जाना चाहिए था।
   
आरटीआई कार्यकर्ता एस सी अग्रवाल की ओर से गृह मंत्रालय के पास दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सैफ के पद्मश्री को लेकर विवाद खड़ा हुआ। उन्होंने कहा था कि मुंबई की एक अदालत ने सैफ के खिलाफ आरोप तय किया है और ऐसे में उनको दिया सम्मान वापस लिया जाना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें