फोटो गैलरी

Hindi Newsजसवंत की बेहतरी की प्रार्थना कर रहे बाड़मेर निवासी

जसवंत की बेहतरी की प्रार्थना कर रहे बाड़मेर निवासी

राजस्थान के बाड़मेर में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिर में गंभीर चोट आ जाने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत...

जसवंत की बेहतरी की प्रार्थना कर रहे बाड़मेर निवासी
एजेंसीFri, 08 Aug 2014 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के बाड़मेर में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिर में गंभीर चोट आ जाने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जसवंत सिंह बाड़मेर जिले के जसोल के निवासी हैं। बाड़मेर के एक निवासी आर.के. सिंह ने कहा, ‘‘इस खबर को सुनकर यहां लोगों को धक्का लगा। वह राज्य के प्रमुख नेताओं में से एक हैं।’’

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सिर में गंभीर चोट के बाद उन्हें गुरुवार रात एक बजे दिल्ली के सैन्य अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) में बेहद गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। बयान के मुताबिक, ‘‘अपने घर में फर्श पर बेहोशी हालत में पाए जाने के बाद उनके परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर आए थे।’’

बयान के अनुसार, ‘‘उनकी हालत बेहद गंभीर है। वह फिलहाल जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और न्यूरोसर्जन तथा क्रिटिकल केयर के चिकित्सकों की देखरेख में हैं।’’

एक स्थानीय व्यापारी महेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘बलोत्रा तथा जसोल के मंदिरों व मस्जिदों में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। हमें विश्वास है कि हमारे नेता जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।’’

उल्लेखनीय है कि बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने बाड़मेर से निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन उनकी हार हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें