फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनिया के संकेत, प्रियंका बनेंगी कांग्रेस का चेहरा

सोनिया के संकेत, प्रियंका बनेंगी कांग्रेस का चेहरा

लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मांग पर अब पार्टी प्रियंका गांधी को पार्टी का चेहरा बनाने पर...

सोनिया के संकेत, प्रियंका बनेंगी कांग्रेस का चेहरा
एजेंसीWed, 06 Aug 2014 08:35 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मांग पर अब पार्टी प्रियंका गांधी को पार्टी का चेहरा बनाने पर विचार कर रही है, जिसके संकेत सोनिया गांधी ने भी दे दिए हैं।

ट्रंप कार्ड के रूप प्रियंका गांधी के सामने आने पर उम्मीद है कि कांग्रेस अपनी पुरानी शोहरत हासिल करने में कामयाब हो पाएगी। गौरतलब है कि कांग्रेसी के नेता और कार्यकर्ता प्रियंका को लोकसभा चुनाव से पहले ही बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग उठा रहे थे।

मंगलवार को सोनिया गांधी ने भी इशारों ही इशारों में संकेत दिया कि प्रियंका को पार्टी में बड़ी भूमिका देने की तैयारी है। सोनिया के संकेत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में जो बैनर टांगे हैं, उनमें लिखा है- कांग्रेस का मून, प्रियंका इज कमिंग सून। खास बात यह है कि इन पोस्टर में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को जगह नहीं दी है।

लोकसभा चुनाव के बाद राहुल की नेतृत्व क्षमता पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं और इसके साथ ही प्रियंका को लाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। देश के अलग अलग हिस्सों में पोस्टर लगा कर पार्टी नेता प्रियंका को पार्टी में जिम्मेदारी देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर कांग्रेस को बचाना है तो प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाना होगा।

गौरतलब है कि अध्यक्ष पद पर सोनिया गांधी का कार्यकाल अगले साल मार्च में पूरा हो रहा है। खबर के मुताबिक पार्टी राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर बिठाने की तैयारी कर रही है और प्रियंका संगठन में महासचिव बन सकती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें