फोटो गैलरी

Hindi Newsइनेलो ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची

इनेलो ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची

इंडियन नेशनल लोकदल ने अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 62 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। हरियाणा इनेलो के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा और विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश...

इनेलो ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची
एजेंसीFri, 01 Aug 2014 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन नेशनल लोकदल ने अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 62 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। हरियाणा इनेलो के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा और विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पुत्र अभय चौटाला ने आज शाम यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की।

अरोड़ा ने बताया कि 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में 10 महिलाएं, 11 युवा और विभिन्न जातियों एवं समुदायों के सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शेष 28 नामों की जल्द घोषणा की जाएगी।

अभय सिरसा जिले के ऐलनाबाद निर्वाचन क्षेत्र से पुन: चुनाव लडेंगे। अरोड़ा ने कहा कि वह खुद कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर से दोबारा उम्मीदवार होंगे। अन्य महत्वपूर्ण उम्मीदवारों में पूर्व मंत्री जसविंदर सिंह संधू (पिहोवा), पूर्व विधायक कुलबीर बेनीवाल (आदमपुर) और पूर्व मंत्री जगदीश यादव (होडल) के नाम शामिल हैं।

अभय ने कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस से वरिष्ठ नेता बाहर हो रहे हैं और भाजपा को सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन में मुश्किल हो रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में राज्य में अगली सरकार इनेलो की बनने की उम्मीद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें