फोटो गैलरी

Hindi Newsसहारनपुर में कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील

सहारनपुर में कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील

सहारनपुर में दंगे के बाद लगाये गए कर्फ्यू के दौरान शान्ति के मद्देनजर आज जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील दी। सहारनपुर की जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक...

सहारनपुर में कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील
एजेंसीFri, 01 Aug 2014 02:07 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर में दंगे के बाद लगाये गए कर्फ्यू के दौरान शान्ति के मद्देनजर आज जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील दी। सहारनपुर की जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के सभी थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू में ढील दी गई है जबकि सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय भी 10 से 5 बजे तक खुले हैं।

सुबह 10 बजते ही अपनी नौकरी और काम पर जाने वाले लोगों की भीड़ सहारनपुर की सड़कों पर नजर आई और जनजीवन सामान्य हो गया। सभी प्रमुख बाजारों, पेट्रोल पम्प, बैंक, कचहरी, खाने पीने की दुकानों पर चहल-पहल है।

रोडवेज और स्टेशन पर भी आवास का सिलसिला शुरू हो गया है। सहारनपुर में स्थिति सामान्य होने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन और अर्धसैनिक बल के जवान स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं।

जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने सहारनपुर वासियों से अपील की है कि वे किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और यहां के माहौल को सामान्य बनाने मे अपना योगदान दें। जिला प्रशासन द्वारा अभी शिक्षण सस्थाओं को खोले जाने का आदेश नहीं दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें