फोटो गैलरी

Hindi Newsआम के शौकीनों के लिए शुरू हुआ आम महोत्सव

आम के शौकीनों के लिए शुरू हुआ आम महोत्सव

आम के शौकीनों के लिए आम महोत्सव की शुरुआत हो गई है। यहां दुनिया के सबसे और बड़े आमों में शुमार 400 से अधिक किस्मों को देख सकते हैं। शुक्रवार से महोत्सव शुरू हो गया है। रविवार तक यहां पर आम महोत्सव का...

आम के शौकीनों के लिए शुरू हुआ आम महोत्सव
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 11 Jul 2014 09:14 PM
ऐप पर पढ़ें

आम के शौकीनों के लिए आम महोत्सव की शुरुआत हो गई है। यहां दुनिया के सबसे और बड़े आमों में शुमार 400 से अधिक किस्मों को देख सकते हैं। शुक्रवार से महोत्सव शुरू हो गया है। रविवार तक यहां पर आम महोत्सव का आनंद लिया जा सकता है। दिल्ली के मुख्य सचिव एस.के. श्रीवास्तव ने पीतमपुरा दिल्ली हॉट में इस महोत्सव की शुरुआत की।

पर्यटन विभाग हर वर्ष इस मेले का आयोजन करता है। दुनिया भर में आम की करीब 1365 किस्म पैदा की जाती है जिसमें ने 1000 भारत में पाई जाती है। देश में दुनिया का 50 प्रतिशत आम उत्पादित किया जाता है। मेले में 400 के करीब किस्मों की प्रदर्शनी की जा रही है।

ये आम है मेले की खासियत
सबसे बड़ा आम : दुनिया का सबसे बड़ा कटहल आम इस मेले की खासियत है। इस आम का वजन 1500 किलोगा्रम है।  मानसून अधिक होने की स्थिति में इस आम का वजह दो किलोग्राम के आसपास तक रहता है।

सबसे छोटा आम : दुनिया का सबसे छोटा आम लीची आम है। यह करीब 50 से 70 ग्राम के बीच है। इसका रंग सफेद व हरा है। जो मेले में लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

हुस्नआरा : यह आम अपने बेहतरीन रंग ढ़ंग की वजह से ही हुस्नआरा आम है। इसका स्वाद कुछ खट्टा मीठा है। इसका आम को काटने के बाद यह एक संतरे व पीले रंग में नजर आता है और मूलत: उत्तर प्रदेश में होता है। 

कूबड़ा आम : आम के आकार की वजह से इस आम को कूबड़ा आम कहा जाता है। इस एक आम का वजन करीब 800 ग्राम से अधिक होता है। दिखने में गहरे हरे रंग का होता है लेकिन अंदर सामान्य आम की तरह ही पीला होता है।  यह उत्तर प्रदेश में होता है।

लाल आम : विदेशों में मिलने वाला विशेष टॉमी अत्किंस आम इस बार मेले में लगाया गया है। यह आम भले ही विदेशी है लेकिन इसे देश में ही तैयार किया गया है। इस आम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जसे - जसे यह खाने के लिए तैयार होता है। इसका रंग गहरे लाल रंग में तब्दील हो जाता है। इसका रंग ही इसे अन्य आमों से अलग करता है।

ये दुर्लभ आम प्रदर्शित किए जा रहे हैं
सीकरी, स्वर्ण, जहांगीर, नीलेश्वरी, रायल एस.पी., रेडी पंसद,  हिम सागर, केसिंगटन, आम्रपाली, मल्लिका, नीलम, फजली,  बगनपल्ली, दशहरी, लगड़ा, केसर, तोतापरी, वनराज समेत अन्य।
12 व 13 को तय कार्यक्रम होंगे कार्यक्रम
शनिवार : 3 बजे से 8.30 रात्री बजे तक
-    आम प्रश्नोत्तरी, आम खाओ प्रतियोगिता, जादू का खेल व सांस्कृतिक  कार्यक्रम। 
रविवार 2 से 7 बजे तक खा
-    मैंगो क्वीज, जादू का खेल, आम खाओ प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रवेश : प्रवेश 10 रुपये और बच्चे 2 रुपये रखा गया है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें