फोटो गैलरी

Hindi Newsमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे पृथ्वीराज चव्हाण

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे पृथ्वीराज चव्हाण

कांग्रेस आलाकमान ने आज कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण अपने पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही चुनाव वाले इस राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे पृथ्वीराज चव्हाण
एजेंसीThu, 10 Jul 2014 09:39 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस आलाकमान ने आज कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण अपने पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही चुनाव वाले इस राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।
     
उच्च पदस्थ पार्टी सूत्रों ने कहा, महाराष्ट्र में कोई बदलाव नहीं होगा। मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह कह कर उन्होंने हाल में हुए लोकसभा चुनाव में राज्य में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के मद्देनजर चव्हाण को बदले जाने को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया।
     
पार्टी का यह संकेत मुख्यमंत्री द्वारा आज पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात किये जाने के बाद आया। चव्हाण ने कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और बाद में उन्होंने कहा था कि सोनिया के साथ उनकी बहुत अच्छी मुलाकात रही जिसके दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों के बारे में चर्चा की।
     
लोकसभा चुनाव में पार्टी की भारी पराजय के बाद महाराष्ट्र में पार्टी नेताओं के एक वर्ग ने मुख्यमंत्री के पद से चव्हाण को हटाने की मांग की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें