फोटो गैलरी

Hindi Newsउप्र भाजपा ने आम बजट सराहा

उप्र भाजपा ने आम बजट सराहा

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा गुरुवार को लोकसभा में पेश किए गए आम बजट की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने जनता को राहत देने वाला बताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय...

उप्र भाजपा ने आम बजट सराहा
एजेंसीThu, 10 Jul 2014 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा गुरुवार को लोकसभा में पेश किए गए आम बजट की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने जनता को राहत देने वाला बताया है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि आम बजट पूरे भारत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है लेकिन इसमें उप्र के लिए बहुत कुछ है। बजट में सभी वर्गो का ख्याल रखा गया हैं।

पाठक ने कहा, ‘‘आम बजट में पहली बार यह व्यवस्था दी गई है कि रोजगार कार्यालयों को कैरियर केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही गई है। बजट में पूर्वाचल का खासतौर पर ख्याल रखा गया है।’’

उन्होंने बताया कि बजट में बुनकरों के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इलाहाबाद, बनारस और कानपुर में गंगा घाटों के नवीनीकरण के लिए भारी बजट की व्यवस्था की गई है। लखनऊ और बरेली के लिए उद्योग क्लस्टर के रूप में विकसित किए जाने की बात कही गई है।

पाठक ने कहा कि लखनऊ मेट्रो के लिए धन की व्यवस्था की गई है, जबकि मदरसों के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिए जाने की बात कही गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें