फोटो गैलरी

Hindi News गुंडागर्दी पर उतर आयी सरकार : मुंडा

गुंडागर्दी पर उतर आयी सरकार : मुंडा

भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना पर विपक्ष के नेता अजरुन मुंडा ने कहा है कि सरकार अब गुंडागर्दी पर उतर आयी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर लाठीचार्ज की घटना इसी का परिचायक है। लाठीचार्ज में एक...

 गुंडागर्दी पर उतर आयी सरकार : मुंडा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना पर विपक्ष के नेता अजरुन मुंडा ने कहा है कि सरकार अब गुंडागर्दी पर उतर आयी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर लाठीचार्ज की घटना इसी का परिचायक है। लाठीचार्ज में एक महिला का हाथ टूट गया है और कई घायल हैं। इससे एक बात और परिलक्षित हुई है कि राज्य की अराजक स्थिति, पानी-बिजली की समस्या से त्रस्त महिलाएं अब आंदोलन की कमान खुद संभाल रही हैं। वे चूल्हा-चौका छोड़कर राज्य की बेहतरी और अपने हक के लिए सड़क पर उतर रही हैं। यह शुभ संकेत है। मुंडा ने कहा कि सरकार समय रहते चेत जाये, नहीं तो जनता उसे कुरसी से उतार देगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें