फोटो गैलरी

Hindi Newsबारिश ने दिल्ली और मुंबई को जमकर भिगोया

बारिश ने दिल्ली और मुंबई को जमकर भिगोया

भारी बारिश ने बुधवार को दिल्ली और मुंबई को जमकर भिगोया। मुंबई के बड़े तटीय भागों एवं पश्चिमी महाराष्ट्र में हुई बारिश ने यहां पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई है। वहीं, राजधानी दिल्ली के कई इलाकों और...

बारिश ने दिल्ली और मुंबई को जमकर भिगोया
एजेंसीWed, 02 Jul 2014 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

भारी बारिश ने बुधवार को दिल्ली और मुंबई को जमकर भिगोया। मुंबई के बड़े तटीय भागों एवं पश्चिमी महाराष्ट्र में हुई बारिश ने यहां पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई है। वहीं, राजधानी दिल्ली के कई इलाकों और एनसीआर के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि दिल्ली में मानसून एक दो दिनों में पहुंच जाएगा। दिल्ली में मानसून के पहुंचने में पहले ही तीन दिन की देरी हो चुकी है। पहले इसे 29 जून को पहुंचे की भविष्यवाणी की गई थी।

मुंबई में निर्धारित समय से तीन सप्ताह की देरी से पहुंचा मानसून झमाझम बारिश लेकर आया है, जिससे शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इसके अलावा शहर और शहर के बाहर सड़क एवं रेल यातायात को प्रभावित हुआ है। यहां मानसून की शुरुआत की सामान्य तिथि 10 जून है।

तेज बारिश की वजह से पश्चिमी उपनगर के एस.वी. रोड और पूर्वी उपनगर के एल.बी.एस. मार्ग पर कुछ स्टेशनों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। पश्चिमी रेलवे, मध्य रेलवे और हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेनें विलंब से चलीं। राज्य के तटीय और पश्चिमी भागों में ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, अहमदनगर और सतारा जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई।

मुंबईवासियों के लोनावाला, माथेरान, पंचगनी और महाबलेश्वर सरीखे पसंदीदा हिल स्टेशन भी भारी बारिश से तर हो गए। मुंबई में बुधवार दोपहर तक 105 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें