फोटो गैलरी

Hindi Newsऐनुल को बनाया नक्सली जोनल कमांडर

ऐनुल को बनाया नक्सली जोनल कमांडर

रोहतास में पुलिस कप्तान के बदलते ही नक्सलियों ने भी अपना कमांडर बदल दिया है। अब भाकपा माओवादी के रिजनल कमेटी ने ऐनुल उर्फ गोविन्द को सोन गंगा विंध्याचल जोन का कमांडर बनाया है। ऐनुल पड़ोसी जिला...

ऐनुल को बनाया नक्सली जोनल कमांडर
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 23 Jun 2014 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

रोहतास में पुलिस कप्तान के बदलते ही नक्सलियों ने भी अपना कमांडर बदल दिया है। अब भाकपा माओवादी के रिजनल कमेटी ने ऐनुल उर्फ गोविन्द को सोन गंगा विंध्याचल जोन का कमांडर बनाया है। ऐनुल पड़ोसी जिला औरंगाबाद के टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का निवासी है। उस पर टंडवा थाने के पुलिस कर्मियों को लैंड माइंस से उड़ाने का आरोप है। वह पहले कैमूर पहाड़ी पर सब जोनल कमांडर के रूप में तैनात था। लेकिन, दो वर्ष पूर्व कुछ नक्सली साथियों के पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण व कुछ साथियों की गिरफ्तारी के बाद ऐनुल ने कैमूर पहाड़ी को छोड़ दिया था। वह औरंगाबाद में संगठन के लिए काम करने लगा था।

नक्सली संगठन लंबे अर्से से कैमूर पहाड़ी पर अपना वर्चस्व कायम करने का प्रयास कर रहा है। संगठन ने पहले रंजीत पासवान व आजाद पासवान को कैमूर पहाड़ी क्षेत्र की जिम्मेवारी सौंपी थी। लेकिन, उनकी असफलता व गिरफ्तारी के बाद संगठन ने ऐनुल को कमान सौंपा है। ऐनुल का कैमूर पहाड़ी पर पहले से काफी प्रभाव रहा है। ऐनुल को नक्सली संगठन की कमान सौंपने की चर्चा पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही है। वह पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली संगठन को पुन: खड़ा करके वर्चस्व कायम करने का प्रयास कर सकता है। इस संबंध में एएसपी नक्सल अभियान सुहैल अहमद ने बताया कि ऐनुल को सोन गंगा विंध्याचल जोन का कमांडर बनाए जाने की सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस उसके सहयोगियों पर नजर रखी हुई है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें