फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनिया ने की कौसानी के चाय बागानों की सैर

सोनिया ने की कौसानी के चाय बागानों की सैर

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां अपने पारिवारिक मित्र सुमन दुबे के घर में ठहरी हुई हैं। सोमवार को उन्होंने आसपास के चाय बागानों व प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया। एसपीजी ने उनसे किसी...

सोनिया ने की कौसानी के चाय बागानों की सैर
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 24 Jun 2014 12:39 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां अपने पारिवारिक मित्र सुमन दुबे के घर में ठहरी हुई हैं। सोमवार को उन्होंने आसपास के चाय बागानों व प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया। एसपीजी ने उनसे किसी को भी नहीं मिलने दिया। वह यहां एक-दो दिन और रह सकती हैं।

सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव निपटाने के बाद कौसानी की शांत वादियों में रहने आईं हैं। रविवार को वह कड़ी सुरक्षा के बीच यहां पहुंची। सोमवार को वह पारिवारिक मित्र दुबे तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ घर से बाहर निकलीं। उन्होंने चाय बागानों की सैर की। कौसानी से हिमालय के दर्शन उन्हें नहीं हो सके। दूर से ही हिमालय की ओर इशारा कर वह अपने पारिवारिक मित्र से कुछ बातें कर रहीं थीं। जंगलों में आग लगने से हिमालय की लंबी श्रृंखला के दीदार सोनिया को नहीं हो सके हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता नीरज नेगी ने बताया कि सोनिया गांधी के रुद्रधारी मंदिर भी जा सकती हैं। जब भी वह यहां आती हैं डुगलोट तथा मंदिर जरूर जाती हैं। सोनिया के यहां पहुंचते ही मीडिया तथा गांव वालों का कौसानी के तांता लगा हुआ है। रुद्रधारी मंदिर कौसानी से नौ किमी. दूर है। करीब डेढ़ किमी. पैदल भी चलना होता है। सोनिया वहां एक-दो दिन में जा सकती हैं। सोनिया गांधी अनाशक्ति आश्रम तथा सरला आश्रम भी जा सकती हैं। कौसानी का मौसम सुबह-शाम काफी अच्छा है।

सोनिया से कोई नहीं मिला
कौसानी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां पहुंचने पर कांग्रेसियों में भी उनसे मिलने की ललक है। लेकिन, व्यक्तिगत दौरा होने से कोई भी व्यक्ति उनसे अभी तक नहीं मिल सका है।

हर होटल में एक-एक कमरा बुक
कौसानी। सोनिया की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड एलआईयू भी सक्रिय हो गई है। स्टेट डाक बंगला समेत अन्य आसपास के होटलों के एक-एक कमरा बुक है। यहां सुरक्षा कर्मी और एलआईयू कर्मी ठहरे हुए हैं।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें