फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा ने बिहार को बुरे दिन में धकेलने की साजशि की : नीतीश

भाजपा ने बिहार को बुरे दिन में धकेलने की साजशि की : नीतीश

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा उप चुनाव का परिणाम आने के बाद फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उन विधायकों के प्रति आभार जताया, जिन्होंने जदयू प्रत्याशी की जीत को संभव बनाया। उन्होंने अपने पोस्ट...

भाजपा ने बिहार को बुरे दिन में धकेलने की साजशि की : नीतीश
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 19 Jun 2014 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा उप चुनाव का परिणाम आने के बाद फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उन विधायकों के प्रति आभार जताया, जिन्होंने जदयू प्रत्याशी की जीत को संभव बनाया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि अच्छे दिन का झांसा देने वाली भाजपा बिहार को बुरे दिन में धकेलने की साजशि कर रही है। अगर देश में भाजपा इस तरह के हथकंडों से अच्छे दिन लाने का प्रयास करेगी तो भारत के लोग उसे माफ नहीं करेंगे।

बिहार ने आज भाजपा को परास्त कर इसका नमूना पेश किया है। परंतु समर शेष है। पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है कि विधायकों के समर्थन ने न केवल बिहार को राजनीतिक स्थिरता दी है, बल्कि हमारे राज्य की लोकतांत्रिक परंपरा को कलुषित होने से भी बचाया है। बिहार की लोकतांत्रिक राजनीति ने इस तरह का षड्यंत्र, सौदेबाजी और जोड़-तोड़ को आजतक नहीं देखा था, जो भाजपा ने राज्यसभा के इस उप चुनाव में किया। अच्छे दिन जिम्मेदारी निभाने से, सिद्धांत और नैतिकता के अनुसार आचरण करने से और लोकतंत्र को मजबूत करने से आते हैं।

लेकिन भाजपा की साजशि, सौदेबाजी और जोड़तोड़ की कुत्सित राजनीति से क्या बिहार में अच्छे दिन आ जाएंगे? ऐसे निंदनीय प्रयासों से भाजपा बिहार की जनता को धोखा दे रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें