फोटो गैलरी

Hindi Newsविश्व की सबसे लम्बी महिला होने का रिकार्ड बनाने की तैयारी

विश्व की सबसे लम्बी महिला होने का रिकार्ड बनाने की तैयारी

विश्व की सबसे लम्बी महिलाओं में शुमार चीन और अमेरिका की महिलाओं की मृत्यु के बाद मेरठ की सात फुट चार इंच लम्बी श्वेतलाना सिंह विश्व रिकार्ड कायम कर सकती है। मूलरूप से मेरठ के डिफेंस कालोनी निवासी...

विश्व की सबसे लम्बी महिला होने का रिकार्ड बनाने की तैयारी
एजेंसीThu, 19 Jun 2014 02:24 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व की सबसे लम्बी महिलाओं में शुमार चीन और अमेरिका की महिलाओं की मृत्यु के बाद मेरठ की सात फुट चार इंच लम्बी श्वेतलाना सिंह विश्व रिकार्ड कायम कर सकती है।

मूलरूप से मेरठ के डिफेंस कालोनी निवासी श्वेतलाना सिंह ने गुरुवार को बताया कि चीन की यूहोन और अमेरिका की सैंडी ऐलन 7 फुट नौ इंच ऊंचाई के साथ सबसे लंबी महिलाओं का विश्व रिकार्ड बनाये हुए थी जिनकी दो महीने पहले मृत्यु हो चुकी है। उनका दावा है कि विश्व में अब वह सबसे लम्बी महिला बन गयी है और जल्द ही वह विश्व रिफार्स के लिए आवेदन करेंगी जबकि लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड और गिनीज बुक में उनका नाम पहले ही दर्ज है।

खेल एवं पर्यटन सिंगापुर में बास्केटबाल की कोच और नेट बालकी अंतरराष्ट्रीय खिलाडी श्वेतलाना ने बताया कि कनाडा सरकार ने उन्हें नेशनल महिला घोषित करने के लिये आमंत्रित किया था लेकिन वह वहां नहीं जा सकीं। उन्होंने बताया कि उनके मात्र पांच वर्षीय पुत्र करण की लम्बाई 5 फुट 5 इंच हो चुकी है और उसका नाम भी लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्डस में दर्ज है।

हाल ही में सिंगापुर से मेरठ लौटीं श्वेतलाना के पति संजय सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी की लम्बाई प्रत्येक दो साल में लगभग एक इंच बढ़ जाती है और वह अभी करीब 26 साल की हैं। उनका कहना है कि आने वाले कुछ वषों में श्वेतलाना लम्बाई के तमाम विश्व रिकार्ड तोड़ सकती हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें