फोटो गैलरी

Hindi Newsनिहाल चंद के इस्तीफे की मांग हुई तेज

निहाल चंद के इस्तीफे की मांग हुई तेज

बलात्कार के आरोपों में घिरे केंद्रीय मंत्री निहाल चंद को मंत्रिपरिषद से हटाने और उनके खिलाफ तेजी से मामला चलाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर दबाव बढ़ा दिया...

निहाल चंद के इस्तीफे  की मांग हुई तेज
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 18 Jun 2014 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बलात्कार के आरोपों में घिरे केंद्रीय मंत्री निहाल चंद को मंत्रिपरिषद से हटाने और उनके खिलाफ तेजी से मामला चलाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है।

कांग्रेस की महिला इकाई ने बुधवार को भाजपा के यहां 11 अशोक रोड स्थित मुख्यालय पर निहालचंद के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री महिलाओं के खिलाफ हिंसा के प्रति जीरो टालरेंस की बात करते हैं लेकिन बलात्कार के आरोपों से घिरे मंत्री को मंत्रिपरिषद में बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि यही मोदी सरकार का असली चेहरा है। उनके सभी दावे खोखले है।

बीजू जनता दल के नेता जय पांडा ने कहा कि बलात्कार का आरोप बहुत गंभीर मामला है और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। माकपा नेता सुहासिनी अली ने कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करना आसान है लेकिन अपने लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि भाजपा यूपी में अपराधों के बारे में तो खूब बोलती हैं लेकिन निहालचंद के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है। इस बीच भाजपा नेता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि निहालचंद का मामला राजस्थान में गहलोत सरकार के समय का है। उसके समय ही मामला बंद किया गया था इसलिए कांग्रेस को इस बारे में गहलोत को ही पूछना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें