फोटो गैलरी

Hindi Newsवैश्य बोर्डिग हाउस में महिला से बलात्कार

वैश्य बोर्डिग हाउस में महिला से बलात्कार

सेंट जोंस चौराहा स्थित वैश्य बोर्डिग हाउस में शुक्रवार दोपहर एक महिला के साथ बलात्कार किया गया। आरोपी महिला का पड़ोसी है और उसे बोर्डिग हाउस में नौकरी दिलाने के बहाने ले गया था। घटना को अंजाम देने के...

वैश्य बोर्डिग हाउस में महिला से बलात्कार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 13 Jun 2014 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

सेंट जोंस चौराहा स्थित वैश्य बोर्डिग हाउस में शुक्रवार दोपहर एक महिला के साथ बलात्कार किया गया। आरोपी महिला का पड़ोसी है और उसे बोर्डिग हाउस में नौकरी दिलाने के बहाने ले गया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। महिला ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया गया। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
लोहामंडी पुनियापाड़ा निवासी सरिता (40) (काल्पनिक नाम) के पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। वह घर में अकेली रहती है। उसे काम की तलाश थी। सरिता के मुताबिक पड़ोस में अजय उर्फ कालू (28) रहता है। वह एक निजी अस्पताल की कैंटीन में काम करता है। महिला का कहना है कि अजय ने उसे झांसा दिया कि सेंट जोंस चौराहे के पास वैश्य बोर्डिग हाउस है। वहां उसे काम मिल जाएगा। इस पर वह उसके झांसे में आ गई। सरिता ने पुलिस को बताया कि दोपहर तकरीबन 12 बजे वह सरिता को लेकर बोर्डिग हाउस पहुंचा। वहां पर कोई भी नहीं था। कुछ देर अंदर खड़ा रखा। उसके बाद बहाने से उसे बाथरूम में बुलाकर गेट बंद कर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उसे रोता छोड़कर वहां से भाग निकला। डरी सहमी वह घर पहुंची। आसपास के लोगों को बताया। इसके बाद शाम तकरीबन चार बजे महिला लोहामंडी थाना पहुंची। जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एएसपी समीर सौरभ फोर्स के साथ बोर्डिग हाउस पहुंच गए। महिला द्वारा बताए गए स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जिला महिला अस्पताल में महिला का मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू करवा दी गई है।

हाउस में पीछे की तरफ से घुसा था आरोपी
आगरा। बोर्डिग हाउस वर्तमान में संचालित नहीं हो रहा है। लिहाजा, मुख्य गेट पर ताला लटका रहता है। आरोपी महिला को लेकर पीछे की तरफ से गेट पर गया था। पूछताछ पर महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि जब उसने टोका तो कहा कि यही रास्ता है। बताते हैं कि गेट पर एक चौकीदार भी था, मगर पुलिस को मौके पर वह नहीं दिखा। पुलिस चौकीदार से भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है। एएसपी समीर सौरभ ने बताया कि चौकीदार से बात करने के बाद ही इस मामले में जानकारियां मिल सकेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें