फोटो गैलरी

Hindi Newsब्लाटर ने कहा, कतर भ्रष्टाचार आरोपों के पीछे नस्लवाद

ब्लाटर ने कहा, कतर भ्रष्टाचार आरोपों के पीछे नस्लवाद

फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर ने फुटबाल की वैश्विक संस्था के वार्षिक महासम्मेलन से पूर्व आलोचकों पर निशाना साधते हुए आज दावा किया कि कतर की 2022 विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के...

ब्लाटर ने कहा, कतर भ्रष्टाचार आरोपों के पीछे नस्लवाद
एजेंसीTue, 10 Jun 2014 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर ने फुटबाल की वैश्विक संस्था के वार्षिक महासम्मेलन से पूर्व आलोचकों पर निशाना साधते हुए आज दावा किया कि कतर की 2022 विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के पीछे नस्लवाद है।

स्विट्जरलैंड के 78 वर्षीय अधिकारी ब्लाटर ने कहा कि कतर ने 2022 में फीफा विश्व कप की मेजबानी हासिल करने के इरादे से वोटों के लिए भुगतान किया था इन आरोपों पर दो दिवसीय महासम्मेलन के दौरान चर्चा की जाएगी। इस बढ़ते विवाद का साया गुरुवार को साओ पाउलो में विश्व कप के उद्घाटन समारोह पर भी दिख सकता है।

फीफा पर लगातार दबाव बढ़ रहा है क्योंकि छह में से पांच मुख्य प्रायोजकों ने मुख्य रूप से ब्रिटिश मीडिया द्वारा लगाए गए इन आरोपों की गहन जांच की मांग की है। ब्लाटर सम्मेलन के दौरान पांचवीं बार चार साल के लिए अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करने की घोषणा भी करेंगे। उन्होंने अफ्रीकी फुटबाल परिसंघ (सीएएफ) के साथ बैठक के दौरान कहा कि इन आरोपों ने उन्हें दुखी किया है।
 
सीएएफ के लंबे समय के अध्यक्ष इसा हयातोउ और इसके सदस्यों पर ब्रिटिश मीडिया ने कतर से पैसे स्वीकार करने का आरोप लगाया था। सीएएफ सदस्यों ने आज ब्लाटर का भव्य स्वागत किया और इन आरोपों का खंडन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें