फोटो गैलरी

Hindi Newsउपचुनाव में भाजपा का टिकट पाने की होड़ तेज

उपचुनाव में भाजपा का टिकट पाने की होड़ तेज

प्रदेश में उपचुनाव वाली लगभग एक दर्जन सीटों पर भाजपा का टिकट पाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गयी है। यह सीटें भाजपा विधायकों के सांसद चुन लिए जाने के कारण खाली हो रही हैं। भाजपा नेताओं के अलावा दूसरे...

उपचुनाव में भाजपा का टिकट पाने की होड़ तेज
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 21 May 2014 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में उपचुनाव वाली लगभग एक दर्जन सीटों पर भाजपा का टिकट पाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गयी है। यह सीटें भाजपा विधायकों के सांसद चुन लिए जाने के कारण खाली हो रही हैं। भाजपा नेताओं के अलावा दूसरे दलों के भी कुछ लोग भी टिकट पाने के जुगाड़ में लग गए हैं।

कलराज मिश्र के देवरिया से सांसद चुन लिए जाने की वजह से रिक्त होने वाली लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा उमा भारती की चरखारी (महोबा), साध्वी निरंजन ज्योति की हमीरपुर, सावित्री बाई फुले की बलहा (बहराइच), राघव लखन पाल की  सहारनपुर नगर, हुकुम सिंह की कैराना, कुंवर सर्वेश सिंह की ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद), डा. महेश शर्मा की नोएडा, कुंवर भारतेन्दु सिंह की बिजनौर, अजय मिश्र टेनी की निघासन (लखीमपुर खीरी), केशव  मौर्य की सिराथू (कौशाम्बी) तथा अनुप्रिया पटेल की रोहनिया (वाराणसी ) में उपचुनाव होने हैं। 

छह माह के भीतर यह उपचुनाव सम्पन्न हो जाने हैं। चुनाव लड़ने की उम्मीद रखने वाले लोगों को लग रहा है कि विधानसभा उपचुनाव में भी मोदी लहर के सहारे उनकी नैया पार हो जाएगी। लिहाजा टिकट के लिए अभी से लॉबीइंग शुरू हो गयी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार लखनऊ पूर्व से संतोष सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, विजय बहादुर पाठक, अमित पुरी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ के पुत्र पंकज सिंह आदि  के नाम चर्चा में हैं।

पंकज सिंह को नोएडा से भी चुनाव मैदान में उतारने की बात हो रही है। यहां से नवनिर्वाचित सांसद डा. महेश शर्मा की पत्नी, हरीश सिंह तथा अमरोहा से लोकसभा टिकट की दावेदार रही अनिला सिंह का नाम भी चर्चा में है। सहारनपुर से सुरेन्द्र शर्मा तथा दिनेश सेठी और ठाकुरद्वारा से नवनिर्वाचित सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के पुत्र सुशांत सिंह, चरखारी से प्रदेश भाजपा के महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नाम चर्चा में हैं। कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से भरवारी नगर पंचायत के चेयरमैन संजय गुप्ता, कड़े के ग्राम प्रधान अरुण केसरवानी तथा जनक पाण्डेय के नाम चर्चा में हैं। बहराइच जिले की बलहा सीट से अछैबर लाल और अछैबर कनौजिया के नाम चर्चा में हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें