फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेसियों के पोस्टर से राहुल आउट, प्रियंका इन

कांग्रेसियों के पोस्टर से राहुल आउट, प्रियंका इन

लोकसभा चुनाव में यूपीए की जबर्दस्त हार के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता अब आलाकमान से नेतृत्व बदलने की मांग करने लगे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बजाए लोगों की मांग है कि प्रियंका गांधी को...

कांग्रेसियों के पोस्टर से राहुल आउट, प्रियंका इन
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 19 May 2014 01:05 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव में यूपीए की जबर्दस्त हार के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता अब आलाकमान से नेतृत्व बदलने की मांग करने लगे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बजाए लोगों की मांग है कि प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपी जाए। शहर कांग्रेस कमेटी के दो पदाधिकारियों की ओर से सुभाष चौराहे पर लगाए गए पोस्टर तो कम से कम यही तस्दीक कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त पर कांग्रेस अभी मंथन में जुटी है, उन सभी कारणों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है जिनके कारण मतदाताओं ने पार्टी को सिरे से खारिज कर दिया। पार्टी दो अंकों तक सिमट कर रह गई। इस सब के बीच कार्यकर्ता पार्टी की कमान प्रियंका वॉड्रा को देने के स्वर प्रखर करने लगे हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे ने सुभाष चौराहे पर पोस्टर लगाकर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रियंका को कमान देने की मांग उठाई है। पोस्टर में लिखा है, ‘जनता का संदेश सुनो, ग्राउंड जीरो से शुरुआत करो’, ‘कांग्रेस एक इंकलाब का रथ, मइया दो आदेश’, ‘प्रियंका बढ़ाएं कांग्रेस का कद’, ‘यूपी में अग्निपथ..अग्निपथ..अग्निपथ..’, ‘आ जाओ प्रियंका, छा जाओ प्रियंका।’ पोस्टर देखने वाले हर किसी शख्स की जुबान पर यही बात है कि अब खुद कांग्रेसी भी यह मान रहे हैं कि पार्टी की कमान राहुल के बजाए अगर प्रियंका के हाथों में होती तो शायद यह दुर्गति न होती।

यहां पहले भी हो चुकी है पोस्टर नौटंकी
इसी तरह की पोस्टरबाजी के लिए हसीब को पहले भी पार्टी से बाहर किया जा चुका है। उस पोस्टर में सोनिया गांधी को बीमार और प्रियंका गांधी को बेड़ा पार कराने वाला बताया था। लगभग डेढ़ महीने पहले चुनाव प्रचार के दौरान भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगम तट पर पोस्टरबाजी कर ध्यान खींचने की कोशिश की थी। तब अजरुन को कुरुक्षेत्र में रथ पर लेकर जा रहे भगवान श्रीकृष्ण के पोस्टर पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और अजरुन के स्थान पर राहुल गांधी का चेहरा चस्पा कर दिया गया। फिर जल्दबाजी में कूड़ा और कागज जलाकर हवन का अभिनय हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें