फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड: भारत को मिली सफलता

झारखंड: भारत को मिली सफलता

 झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटों में पांच के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं, जो भाजपा के पक्ष में गये हैं। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके जाजोरिया ने बताया कि राज्य के अब तक घोषित पांच...

झारखंड: भारत को मिली सफलता
एजेंसीFri, 16 May 2014 09:27 PM
ऐप पर पढ़ें

 झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटों में पांच के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं, जो भाजपा के पक्ष में गये हैं। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके जाजोरिया ने बताया कि राज्य के अब तक घोषित पांच सीटों के परिणामों में सभी पांच भाजपा के पक्ष में गये हैं।
   
भाजपा ने रांची की प्रतिष्ठित सीट कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को लगभग दो लाख वोटों से हराकर जीत ली। भाजपा ने जमशेदपुर की सीट झारखंड विकास मोर्चा से छीन ली है। भाजपा के उम्मीदवारों ने गिरिडीह, सिंहभूम और पलामू सीटें भी जीत ली है। इनके अलावा सात अन्य सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं, लोहरदग्गा सीट पर कांग्रेस और दुमका सीट पर झामुमो ने अपनी बढ़त कायम रखी है।

रांची
भाजपा के तीन बार सांसद रहे रामटहल चौधरी ने रांची सीट पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को 1,99,303 मतों से पराजित कर यह सीट कांग्रेस से छीन ली।
    
जमशेदपुर
जमशेदपुर सीट पर भाजपा विधायक विद्युतवरण महतो ने अजय कुमार को 99,876 मतों से पराजित कर यह सीट क्षाविमो से छीन ली। यहां से महतो को कुल 4,64,153 मत प्राप्त हुए, वहीं अजय कुमार को 3,64,277 मत प्राप्त हुए।
    
गिरिडीह
गिरिडीह सीट से भाजपा सांसद रवीन्द्र पांडेय ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के जगन्नाथ महतो को 40,307 मतों से पराजित किया।
    
सिंहभूम
भाजपा के विधायक लक्ष्मण गिलुवा ने सिंहभूम सुरक्षित सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी एवं विधायक गीता कोड़ा को 87,476 मतों से पराजित कर दिया।
    
पलामू
भाजपा के उम्मीदवार एवं प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विष्णु दयाल राम ने अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित पलामू सीट पर राजद के मनोज कुमार को दो लाख से अधिक मतों से पराजित कर दिया। 
     
दुमका में परिणाम को लेकर विवाद
दुमका सीट पर परिणाम घोषित होने के समय भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच विवाद हो गया। ध्यान रहे कि यहां झामुमों के प्रत्याशी शिबू सोरेन हैं। विवाद के बाद परिणाम घोषित नहीं किया जा सका। भाजपा के प्रमुख नेता अर्जुन मुंडा ने रांची में कहां कि दुमका में मतगणना में गड़बड़ी की गई है। आठ चरणों तक मतगणना के नतीजे घोषित किए गए उसके बाद अचानक शिबू की बढ़त 30 हजार बताई गई। इस पर एतराज किया तो मतगणना में लगे अधिकारियों ने अनदेखा कर दिया। इस पर भाजपा के नेताओं ने राज्य ने निर्वाचन मुख्यालय पर घरना देने का एलान किया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल होंगे। अगर इस सीट पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की तो झारखंड उन राज्यों में शामिल हो जाएगा जहां सभी सीटों पर मतदाताओं ने भाजपा के हक में फैसला दिया है।

1. धनबाद - भाजपा के पशुपतिनाथ सिंह ने कांग्रेस के अजय दुबे को 292954 मतों से हराया
2. गिरिडीह- भाजपा के रविंद्र कुमार पांडेय ने झारखंड मुक्ति मोरचा के जगन्नाथ महतो को 40313 मतों से हराया
3. गोड्डा- भाजपा के निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के फुरकान अंसारी को 60682 मतों से हराया
4. हजारीबाग- भाजपा के जयंत सिन्हा ने कांग्रेस के सौरभ नारायण सिंह को 159128 मतों से हराया
5. जमशेदपुर - भाजपा के विद्युत वरण महतो ने झाविमो के डा अजय कुमार को 99876 मतों से हराया
6. खूंटी- भाजपा के कड़िया मुंडा ने झारखंड पार्टी (एनोस) के एनोस एक्का को 92248 मतों से हराया
7. लोहरदगा- भाजपा के सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के डा रामेश्वर उरांव को 6489 मतों से हराया
8. सिंहभूम- भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा ने जय भारत समानता पार्टी की गीता कोड़ा को 87524 मतों से हराया
9. दुमका - झामुमो के शिबू सोरेन ने भाजपा के सुनील सोरेन को 39030 मतों से हराया
10. राजमहल- झामुमो के विजय हांसदा ने भाजपा के हेमलाल मुर्मू को 41617 मतों से हराया
11. रांची- भाजपा के रामटहल चौधरी ने कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय को 199303 मतों से हराया
12. पलामू- भाजपा के विष्णु दयाल राम ने राजद के मनोज कुमार को 263942 मतों से हराया
13. कोडरमा- भाजपा के प्रो रविंद्र राय ने भाकपा माले के राजकुमार यादव को 98681 मतों से हराया
14. चतरा - भाजपा के सुनील कुमार सिंह ने कांग्रेस के धीरज साहु को हराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें