फोटो गैलरी

Hindi Newsएनडीए को 279 सीटें, यूपी में जबरदस्त फायदा

एनडीए को 279 सीटें, यूपी में जबरदस्त फायदा

एनडीटीटी-हंसा एक्जिट पोल में 543 सदस्यीय लोकसभा में राजग को 279 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि भाजपा अभी तक के सर्वोच्च 235 सीट तक पहुंच सकती है। बुधवार रात जारी एक्जिट पोल में संप्रग को 103...

एनडीए को 279 सीटें, यूपी में जबरदस्त फायदा
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 15 May 2014 01:14 AM
ऐप पर पढ़ें

एनडीटीटी-हंसा एक्जिट पोल में 543 सदस्यीय लोकसभा में राजग को 279 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि भाजपा अभी तक के सर्वोच्च 235 सीट तक पहुंच सकती है। बुधवार रात जारी एक्जिट पोल में संप्रग को 103 सीटें दी गई हैं जिसमें कांग्रेस को 79 मिलने का अनुमान जताया गया है जो अबतक का उसका सबसे खराब प्रदर्शन होगा। अन्नाद्रमुक और तृणमूल कांग्रेस 32 और 30 सीटों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर दिखाया गया है। अन्य में गैर राजग और गैर संप्रग क्षेत्रीय पार्टियां तथा वाम दल हैं जिन्हें 116 सीटें मिलती दिख रही हैं।
 
सीएनएन-आईबीएन ने भी आज अपने अंतिम आकड़े जारी किए। उसमें राजग को 270-282 से संसोधित कर 274-286 दिखाया गया है। भाजपा के अपने बूते ही 230-242 सीटें जीतने की उम्मीद है। चैनल ने कहा कि उसके आकडों में बदलाव इसलिए है कि उसने 12 मई को जारी आकडों में पूर्वोत्तर राज्यों के आकड़ों को शामिल नहीं किया था जिसमें राजग को 270-282 सीटें दे गई थी। इसका संप्रग के बारे में अंतिम आकलन 92-102 सीटों पर बरकरार है।

एनडीटीवी पोल में कहा गया है कि नरेन्द्र मोदी नीत भाजपा 80 में से 56 सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में परचम लहाराने जा रही है और बिहार में यह 40 में से 22 सीटों पर विजयी रहेगी। उत्तर प्रदेश में शासन कर रही सपा तथा उसकी प्रतिद्वन्दी बसपा को क्रमश: 12 और आठ सीटें मिलने की बात कही गई है।

मतदान के खत्म होने के बाद 12 मई को जारी कई एक्जिट पोल में राजग को विजेता दिखाया गया था जिसमें इसके खाते में 249 से 290 के बीच सीटें थीं। कांग्रेस नीत संप्रग को 101 से 148 सीटों पर सिमटते दिखाया गया था जबकि अन्य को 146 से 156 के बीच बताया गया।
 
एनडीटीवी-हंसा पोल में भाजपा और इसके सहयोगियों को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा गुजरात ,महाराष्ट्र और राजस्थान में बड़ा फायदा हुआ है।

 


लोकसभा (543 सीटें)
भाजपा+: 279
कांग्रेस+: 103
अन्य: 161


यूपी(80)
 पार्टी : सीटें    : लाभ/हानि : वोट प्रतिशत
भाजपा : 56 : (+46) :  40(+22)
सपा  :12    : (-11)  :  21 (-6)
बसपा : 08  : (-12)   : 21(-06)
कांग्रेस: 04 :  (-22) : 07 (-14)

दिल्ली(07)
 पार्टी : सीटें    : लाभ/हानि : वोट प्रतिशत
भाजपा : 05 : (-2) :  45(+9)
आप  :02    : (+2)  :  31 (+31)
कांग्रेस : 07  : (-7)    : 17(-40)

बिहार(40)
 पार्टी : सीटें    : लाभ/हानि : वोट प्रतिशत
भाजपा+ : 22: (+10) :  35
राजद+ :    14    : (+8)  :  29
जदयू : 04  : (-16)    : 16

झारखंड(14)
 पार्टी : सीटें    : लाभ/हानि : वोट प्रतिशत
भाजपा : 12    : (+4) :  55
कांग्रेस+ :01: (-2)  :  25

पंजाब
 पार्टी : सीटें    : लाभ/हानि : वोट प्रतिशत
भाजपा+ : 05 : (--) :  34(-10)
आप  :  02    : (+2)  :  23 (+23)
कांग्रेस : 06  : (-2)    : 35(-10)

छत्तीसगढ़
  पार्टी : सीटें    : लाभ/हानि : वोट प्रतिशत
भाजपा : 09     : (-1)     :  49 (+4)
कांग्रेस :    02    : (+1)  :    36(    -1)

मध्य प्रदेश
 पार्टी : सीटें    : लाभ/हानि : वोट प्रतिशत
भाजपा : 24     : (+8) :  54 (+11)
कांग्रेस :    05    : (-7)  :  33 (-8)
बसपा : 00  : (-1)  : 02(-4)

राजस्थान(25)
 पार्टी : सीटें    : लाभ/हानि : वोट प्रतिशत
भाजपा : 21     : (+17) :  56 (+19)
कांग्रेस :    03    : (-17)  :  29 (-18)
अन्य  : 01  : (00)    : 00

तमिलनाडु
 पार्टी : सीटें    : लाभ/हानि : वोट प्रतिशत
अन्नाद्रमुक: 32     : (+23) :  48
द्रमुक :    05    : (-14)    :  25
भाजपा+ : 02     :(+1)     : 14
कांग्रेस+ :00    : (-8)  :  +3

महाराष्ट्र(39)
 पार्टी : सीटें    : लाभ/हानि: वोट प्रतिशत
भाजपा : 34     : (+13) :  48 (+10)
कांग्रेस :    13    : (-13)  :  33 (-7)
मनसे : 01  : (+1)    : 04

कर्नाटक(28)
 पार्टी : सीटें    : लाभ/हानि : वोट प्रतिशत
भाजपा : 16     : (-3) :  42
कांग्रेस :    10    : (+3)  :  40 (+2)
जेडीएस : 02  : (-1)    : 11(-3)

पश्चिम बंगाल(42)
 पार्टी : सीटें    : लाभ/हानि: वोट प्रतिशत
टीएमसी : 30 : (+11) :  41
लेफ्ट  :    07    : (-8)  :  27
कांग्रेस : 04  : (-2)   : 14
भाजपा : 01  : -    :13

गुजरात(26)
 पार्टी : सीटें    : लाभ/हानि : वोट प्रतिशत
भाजपा : 22    : (+7) :  57(+11)
कांग्रेस :    04    : (-7)  :  40 (+2)

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें