फोटो गैलरी

Hindi Newsरितिक को लेकर फिल्म बनाएंगे आशुतोष

रितिक को लेकर फिल्म बनाएंगे आशुतोष

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर अब रितिक रौशन को लेकर सिंघु घाटी सभ्यता पर एक फिल्म बना सकते हैं।         आशुतोष गोवारिकर काफी सिंघु घाटी सभ्यता पर...

रितिक को लेकर फिल्म बनाएंगे आशुतोष
एजेंसीFri, 09 May 2014 04:22 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर अब रितिक रौशन को लेकर सिंघु घाटी सभ्यता पर एक फिल्म बना सकते हैं।
       
आशुतोष गोवारिकर काफी सिंघु घाटी सभ्यता पर रिसर्च कर रहे थे और अब उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो गयी है। चर्चा है कि आशुतोष अपनी फिल्म के लिए रितिक रौशन का चयन करना चाहते थे। इस सिलसिले में आशुतोष गोवारिकर ने रितिक रौशन से बातचीत की है और रितिक को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आयी है।
       
रितिक रौशन इन दिनों 'बैंग बैंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। चर्चा है कि इस फिल्म के बाद वह आशुतोष की फिल्म में काम कर सकते हैं। चर्चा है कि फिल्म का नाम 'मोहनजोदाड़ो' रखा जाएगा और फिल्म का संगीत ए.आर.रहमान तैयार करेंगे। रितिक रौशन इसके पूर्व आशुतोष गोवारिकर की पीरियड फिल्म 'जोधा अकबर' में काम कर चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें